श्री महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर में तृतीयपंथियो ने की प्रार्थना
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_491.html
श्री महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर में तृतीयपंथियो ने की प्रार्थना
नागपुर। कोरोना के चलते लॉकडाउन के बाद देश के सभी बड़े मंदिरों को बंद कर दिया गया था. कोरडी स्थित श्री महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर सोमवार से सभी भक्तों के लिए खोल दिया गया है. जैसे ही मंदिर को नागरिको के लिए खोला गया, बड़ी संख्या में भक्त माँ जगदंबा के दर्शन लेने के लिए एकत्रित हुए थे.
इस अवसर पर तृतीयपंथी विकास महामंडळ (महाराष्ट्र शासन) की सदस्य एवं किन्नर विकास बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था की अध्यक्षा राणी ढवळे भी अपने सहयोगियों के साथ जगदंबा के दर्शन लेने पहुंची थी। दर्शनों के लिए लगी लाइन में खड़े भक्तजनो में उत्साह देखा गया. सुबह 11 बजे मंदिर का द्वार खोला गया इससे पूर्व सुबह विधिवत मंत्रोच्चार कर देवी की पूजा की गई. हर कोई मां जगदंबा का चेहरा देखने के लिए उत्सुक था.
माँ का खूबसूरत चेहरा देखकर हर आने जाने वाले भक्तो को प्रसन्नता मिल रही थी. मंदिर कमेटी के सभी विश्वस्त के मार्गदर्शक तथा मंदिर कमिटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथो मंदिर का द्वार लंबे अंतराल बाद खोल दिया गया. सोशल डिस्टेनसिंग नियम का पालन करते हुए भक्तो ने महाआरती का लाभ लिया.
सुबह साढ़े छह बजे पहली और उसके बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे और शाम साढ़े सात बजे तीसरी आरती की गई. कोरोना का संक्रमण न हो पाए इसलिए मंदिर कमेटी ने नियमानुसार सभी उपाय योजना किये है. एक साथ 100 भक्त दर्शन कर सकते इस तरह मंदिर कमिटी ने व्यवस्था की है.
इस अवसर पर प्रमुख रूप से किन्नर विकास बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था की अध्यक्षा राणी ढवळे, सचिव राशी कोचे, सिमरन ढवळे, सिनू ढवळे ने श्री महालक्ष्मी जगदंबा के दर्शन कर देवी के सामने प्रार्थना करते हुए कहा कि संपूर्ण देश से कोरोना संक्रमण का नाश हो, सभी नागरिको की निरोगी काया रहे एवं सबको सुख समृद्धि मिले ऐसी प्रार्थना देवी के सामने की।
