एमएसएमटीए डॉक्टरों की हड़ताल खत्म
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_50.html?m=0
नागपुर। महाराष्ट्र स्टेट मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमएसएमटीए) एवं मेडिकल ऑफिसर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक शिष्टमंडल ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख से गुरुवार, ५ नवंबर को मुंबई में मुलाकात की।
देशमुख ने कहा कि, आपके अनुमान से पहले लेक्चरर, मेडिकल ऑफिसर्स को नियमित करने का काम हो जाएगा। इसमें २ साल से अधिक वाले लोगों को लिया जाएगा। इसकी जानकारी भी मांगी गई है।
इस पर एमएसएमटीए ने हड़ताल के चौथे दिन खत्म करने का निर्णय लिया है। सभी लेक्चरर आज शुक्रवार से काम पर लौटें है। जानकारी के अनुसार सोमवार २ नवंबर से लेक्चरर हड़ताल पर थे। अस्थायी मेडिकल ऑफिसर उनका खुला समर्थन कर रहे हैं, लेकिन इमरजेंसी ड्यूटी होने के कारण वह हड़ताल में शामिल भले ही नहीं हुए, लेकिन सांकेतिक प्रदर्शन उनके द्वारा भी किया गया था।
विशेष बात यह है कि, मंत्री देशमुख ने नियमिति करने की कोई तारीख नहीं दी है। ऐसे में चर्चा है कि, मंत्री के आश्वासन को ध्यान में रखकर जरूरत को समझते हुए डॉक्टर्स एक समय तय करेंगे, यदि निर्धारित समय के भीतर भी नियमित नहीं किया गया, तो फिर आंदोलन किया जाएगा।