एड. अभिजीत वंजारी के प्रचार अभियान की हुई सभा
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_523.html?m=0
एड. अभिजीत वंजारी के प्रचार अभियान की हुई सभा
नागपुर। कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना, पीरिपा (कवाडे), आरपीआई (गवई समूह) इस महाविकास आघाड़ी के नागपुर मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अधिकृत उम्मीदवार एड. अभिजीत वंजारी के प्रचार अभियान को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि एड. वंजारी बहुत मेहनती हैं। उन्हें सातकों की समस्याओं की जानकारी है। सातकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने के लिए, एड. वंजारी को चुनाव में विजय दिलाने की अपील गृहमंत्री अनिल देशमुख ने की।
महाराष्ट्र विधान परिषद में परिवर्तन लाने के निर्णय के साथ, स्रातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार, एड. अभिजीत वंजारी की दैनिक प्रचार अभियान की बैठके चल रही है। इसी शृंखला में उर्जा भवन सेमिनरी हिल्स में बैठक का आयोजन किया गया। मंत्री अनिल देशमुख ने एड. वंजारी के शैक्षिक कार्य की प्रशंसा की। एड. वंजारी अपने अनुभव के साथ, उनकी चुनाव की तैयारी और स्रातकों के समस्याओं के प्रति उनकी जागरूकता का भी उन्होंने उल्लेख किया। कांग्रेस ने एक बहुत ही योग्य उम्मीदवार को टिकट दिया है और भाजपा को वो कड़ी टक्कर देंगे।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वंजारी निश्चित रूप से बहुमत के साथ यह चुनाव जितेंगे। एड. वंजारी ने पार्टी के वरिष्ठ और श्रेष्ठ नेताओं का भरोसा टुटने नहीं देंगे ऐसा कहते हुए विश्वास जताया कि वह भाजपा के किले को तोड़कर कांग्रेस के लिए स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट को लेकर आयेंगे। जिसमें मंत्री अनिल देशमुख के साथ सभी पूर्व विधायक रमेश बंग, अनीस अहमद, प्रकाश गजभिए, दीनानाथ पडोले, राकांपा शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर, ग्राम अध्यक्ष बाबासाहब गुजर और राजाभाई तिडके आदि उपस्थित थे।
