लघु उद्योगों से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर : गडकरी
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_58.html?m=0
लघु उद्योगों से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर : गडकरी
नागपुर। केंद्रीय राजमार्ग, परिवहन और एमएसएमई मंत्री नितिन गड़करी ने निर्देश दिया कि आने वाले छह महीनों में महापौर की कार से लेकर कचरा ट्रक तक सभी वाहनों को सीएनजी में परिवर्तित किया जाना चाहिए।
उन्होंने सीएनजी के लिए सीएनजी फिलिंग सेंटर स्थापित करने का भी सुझाव दिया है। गड़करी ने आत्मनिर्भर भारत कार्यालय के उद्घाटन के दौरान यह निर्देश दिए. इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि जैविक ईंधन का उपयोग करना और ईंधन में आत्मनिर्भर होना आत्मनिर्भर बनने के तरीकों में से एक है।
उन्होंने कहा कि अगर शहर के ऑटो भी सीएनजी पर चलते हैं, तो एक वाहन चालक को आज की तुलना में 500 रुपये अधिक मिलेंगे। गीले और सूखे कचरे को अलग रखा जाना चाहिए और शहर में एक प्रयोगात्मक आधार पर 25 हजार घरों में घरेलू कचरे से जैविक खाद का उत्पादन करने का प्रयास करना चाहिए। लघु उद्योगों के माध्यम से, ग्रामीण अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी और युवा आत्मनिर्भर बनेंगे।
गडकरी ने यह भी कहा कि यह एक आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा है। नौजवान शहर की तरफ नहीं भागेगा गरीबी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार के लिए शहर में लाती है और शहर में समस्याओं को जटिल बनाती है। अगर गांव में ही रोजगार उपलब्ध हो जाए, तो ओर नहीं भागेंगे। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में हस्तशिल्प, हथकरघा, हस्तशिल्प उद्योग, कुटीर उद्योग विकसित करके ग्रामीण उद्योगों को मजबूत करना आवश्यक है। गडकरी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खुशहाल, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को आगे बढ़ाया है।
