सिंधी कौन्सिल ऑफ इंडिया नागपुर लेडीस चेप्टर ने किया अनाज वितरण
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_584.html
सिंधी कौन्सिल ऑफ इंडिया नागपुर लेडीस चेप्टर ने किया अनाज वितरण
नागपुर। झुलेलाल मंदिर मे महंत श्री मोहन ठाकुर की उपस्थिती मे सिंधी कौन्सिल ऑफ इंडिया - नागपुर लेडीस चेप्टर द्वारा 'अनाज वितरण' का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमे सौ से अधिक लोगों को किराना, दूध, फल तथा अन्य दैनिक आवश्यक वस्तुओ का वितरण किया गया।
झुलेलाल मंदिर के महंत श्री मोहन ठाकुर का स्वागत शाल व श्रीफल से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती जया खत्री अध्यक्ष, श्रीमती शोभा भागीया - पूर्व-अध्यक्ष, डॉ. ज्योती मेठवानी, श्रीमती आशा आहुजा, श्रीमती कोमल तनेजा, श्रीमती रेखा वासवानी, श्रीमती मीना मद्देवार, श्रीमती दुर्गा जोशी तथा श्री पंकज गुप्ता उपस्थित थे।
'अनाज वितरण' द्वारा गरीबो में खुशीयां बांटने के पश्चात भी, 18 नवम्बर 2020 को सिंधी कौन्सिल ऑफ इंडिया, नागपूर लेडीस चेप्टर के द्वारा कोविड - १९ के इस तनावपूर्ण माहौल में भी 'दिवाली मिलन अति उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम ईष्टदेव झुलेलाल तथा लक्ष्मी माता की प्रतिमा के सामने पेट्रन श्रीमती लक्ष्मी वाधवानी, अध्यक्ष, श्रीमती जया खत्री तथा पूर्व-अध्यक्ष श्रीमती शोभा भागीया द्वारा दीप प्रज्वलन तथा पूजा अर्चना की गयी।
इसके पश्चात विविध खेलों का आयोजन श्रीमती रश्मी हरीरामानी और श्रीमती रीता जेसवानी द्वारा किया गया तथा दीपावली पर्व पर आधारित प्रश्नोत्तर अनिका खत्री द्वारा पुछे गये। सभी विजेताओ को पुरुस्कार पेट्रन श्रीमती लक्ष्मी वाधवानी द्वारा प्रदान किये गये। 'सर्वोत्तम परिधान' का पुरुस्कार श्रीमती जुही भम्भानी, श्रीमती निशिता गोपवानी और श्रीमती अनिता तेजवानी को प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में श्रीमती दिव्या गुरबानी, नीलम जयसिंघानी, अंजली जेस्वनी, जुही लालवानी, पायल हरीरामानी, ज्योती चेलानी, सीमा जेस्वानी, आंचल जेस्वानी, सान्या कुकरेजा, ज्योती मोटवानी व कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे उपाध्यक्ष श्रीमती दीपा लालवानी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
