प्रा. रोझा चंदेले को समाज कार्य में आचार्य पदवी
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_595.html
प्रा. रोझा चंदेले को समाज कार्य में आचार्य पदवी
नागपुर। राष्ट्रसंत तुकाड़ोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी के इंटर डिसीप्लिनरी स्टडीज बोर्ड के समाज कार्य संकाय में प्रा.रोझा हेमुजी चंदेले को आचार्य की पदवी प्राप्त हुई है। उनका विषय 'वूमेन एंपावरमेंट थ्रू सेल्फ हेल्प ग्रुप (एस.एच.जी.) विथ रिफरेंस टू वूमेन इन सोलापुर डिस्ट्रिक्ट,महाराष्ट्र' था।
इन्होंने आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा की प्राचार्य डॉ. सरला शनवारे के मार्गदर्शन में शोधकार्य पूर्ण किया है। प्रा. रोझा हेमूजी चंदेले ने आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, चिमुर से एमफिल तथा यूजीसी एमएच सेट और आईआईएम अहमदाबाद से एफडीपी प्रोग्राम पूर्ण किया है। वे सिंहगढ़ कॉलेज, पुणे में एमबीए विभाग में प्राध्यापक है। साथ ही भाई छन्नूसिंह चंदेले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, सोलापुर की उपाध्यक्ष तथा महाराष्ट्र सोशल वर्क एजुकेटर्स, मैनेजमेंट एंड स्टाफ फोरम की सहसचिव हैं।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय रोटेले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संस्थापक वा समाज कार्य के विद्वान डॉ. चंदनसिंह रोटेले, पीएचडी मार्गदर्शक डॉ. सरला शनवारे, सोलापुर की पूर्व महापौर श्रीमती नलिनी चंदेले, रोटेले ग्रुप के सचिव केदारसिंह रोटेले, निदेशक कु. काजोल रोटेले, पूर्व सिनेट सदस्य श्रीमती किरणताई रोटेले, सहयोगी प्राध्यापकों को दिया है तथा सभी का आभार माना है।
