Loading...

रेल यात्री मोबाइल एप्प से स्टेशन सामान पहुंचाएंगे


रेल यात्री मोबाइल एप्प से स्टेशन सामान पहुंचाएंगे

भारतीय रेलवे पर अपनी तरह की यह पहली सेवा है जो पहली बार नागपुर में शुरू की गई है


नागपुर।  रेल प्रबंधक मध्य रेल नागपुर मंडल के श्रीमती रिचा खरे के नेतृत्व में प्रा. लिमिटेड, गुरुग्राम स्थित कंपनी के साथ यह करार किया गया। इस सेवा के अंतर्गत रेल यात्री मोबाइल एप्प के द्वारा अपना सामान बूक करने पर कंपनी द्वारा यात्री के घर से सामान लेकर स्टेशन पर ले जायेगा तथा वापसी में स्टेशन से यात्री के घर के दरवाजे तक पहुंचाया जायेगा। यह सेवा पार्सल के लिए भी उपलब्ध रहेगी। इन सभी सेवाओं के लिए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जायेगा। 

डिजिटल रूप से ट्रैकिंग के लिए लेबल किया जायेगा। इसके अतिरिक्त नेटाइज, पैकिंग भी किया जायेगा। प्रा. लिमिटेड कंपनी द्वारा यात्रियों से किफायती दरो पर यह सेवा दी जायेगी। इस यात्री सुविधा से रेल्वे नॉन फेयर रेवेन्यू के तहत रु. 5 लाख पचास हजार प्रति वर्ष आय प्राप्त होगी। चालू वित्त वर्ष में नागपुर मंडल का यह 10 वां सर्वाधिक मूल्य का अभिनव उपक्रम है। 

भारतीय रेलवे पर अपनी तरह की यह पहली सेवा है जो पहली बार नागपुर में शुरू की गई है। इस अनुबंध हेतु नागपुर मंडल के वाणिज्य विभाग के प्रमुख वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कृष्णार्थ एस पाटिल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, विजय सी थूल, ताराप्रसाद आचार्य, वाणिज्य निरीक्षक (एनएफआर) और प्रा. लिमिटेड, कंपनी के चंचल घोष (सीईओ), संदीप आचार्य, सह संस्थापक के अथक प्रयास से यह अनुबंध साकार रूप हुआ। नागपुर मंडल ने न केवल नई यात्री सुविधा प्रदान की बल्कि इस अनुबंध को लागु करके गैर किराया राजस्व भी प्राप्त किया।
यातायात 4284282715064867977
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list