Loading...

राष्ट्रीय कैडेट कोर अफ़सर प्रशिक्षण अकादमी की कमिशनिंग सेरेमनी सम्पन्न



राष्ट्रीय कैडेट कोर अफ़सर प्रशिक्षण अकादमी की कमिशनिंग सेरेमनी सम्पन्न 


नागपुर। राष्ट्रीय कैडेट कोर अफ़सर  प्रशिक्षण अकादमी, कामठी के चुन्नी लाल परेड ग्राऊंड में 12 नवम्बर को सम्पन्न प्रभावशाली सेरेमनी के पश्चात 81असोसिएट एन. सी. सी. अफ़सरों को राष्ट्रीय कैडेट कोर में शामिल किया गया। इस शानदार पिपींग और कसम परेड समारोह का निरीक्षण  मेजर जनरल आलोक बेरी, समादेशक, राष्ट्रीय कैडेट कोर अफ़सर  प्रशिक्षण अकादमी, कामठी  ने किया। 

अफ़सर कैडेट दिपक शर्मा को  कनिष्ठ श्रेणी पाठयक्रम में डायरेक्टर जनरल बैटन ऑफ़ ऑनर से पुरस्कृत किया गया। अंतर कम्पनी महानिदेशालय बैनर प्रतियोगिता मे अर्जुन कम्पनी विजेता रही। अफ़सर कैडेटों ने दो माह के कठोर प्रशिक्षण प्रणाली को सफ़लतापूर्वक पूरा किया जिसमें शारीरिक प्रशिक्षण, योग, ड्रिल, व्यक्तित्व विकास और अन्य सैन्य तथा सामाजिक जागृति के विषय जिसमें स्वच्छ भारत अभियान, वेस्ट मेनेजमेन्ट, आपदा प्रबंधन और उससे सम्बंधित विषयों में प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे अपने यूनिटों में राष्ट्रीय कैडेट कोर का प्रभावी प्रशिक्षण देने मे समर्थ हों। 

कमांडेन्ट साहब ने अपने अभिभाषण मे प्रशिक्षणार्थियों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय कैडेट कोर के लक्ष्य और उद्देश्यों को ध्यान मे रखते हुए युवाओं को मानसिक विकास द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिये तैयार करें। उन्होनें यह आशा जताई कि सभी प्रशिक्षणार्थियों, पूरे समाज के लिए और विशेष रुप से कैडेटों  के लिए एक उदाहरण बनें। 

उन्होनें स्मरण दिलाया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के अभ्यासक्रम के तहत संस्थागत तथा कैम्प प्रशिक्षण के संचालन में जोखिम न लेते हुए सुरक्षित और प्रभावी प्रशिक्षण देना उनका परम कर्तव्य है। उन्होने अफ़सर प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षकों को उत्तम प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशंसा तथा सराहना की।
समाचार 5192314130215609042
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list