नागपुर विकास परिषद का भारत बचाओ आंदोलन
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_640.html
धरना आंदोलन के बाद जिल्हाधिकारी को दिया ज्ञापन
नागपुर। आज संविधान चौक पर बाबासाहेब आम्बेडकर की प्रतिमा को हार पहनाकर नागपुर विकास परिषद ने भारत बचाओ आंदोलन की धरना आंदोलन से शुरुआत की। नागपुर विकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि धरना आंदोलन के बाद शिष्टमंडल जिल्हाधिकारी से मिला उन्हें ज्ञापन दिया कि सरकारी विभागों में जनसामान्य नागरिको से हो रहे अभद्र व्यवहार और सरकारी नियम के अनुसार किसी भी फ़ाइल का निपटारा 45 दिनों के भीतर होना चाहिए अगर नही होता है तो उस फ़ाइल को मंजूर समझा जाए या इस पर कड़ा कानून बनना चाहिए हमारा यह निवेदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जहाजरानी और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृहमंत्री को भेजा जाए, जब तक इस पर कानून नही बनता है हमारा आंदोलन शुरू रहेगा।
इस धरना आंदोलन में सर्वश्री वेदप्रकाश आर्य, गजानन साखरकर, दिलीप जैस्वाल, निशा खान, रविन्द्र घिदोड़े, शालिनी धोटे, नूतन रेवतकर, नगरसेवक सतीश होले, पूर्व नगरसेवक संजय जैस्वाल, अशोक काटले, दीपक पटेल, राजेश जरगर, अनिल मछले, अनिल अहिरकर, सचिन मोहोड़, शैलेश पांडे, राजू जैन, श्रीकांत शिवनकर, विशाल खांडेकर, रोशन भीमटे, राहुल खांडेकर, राजदीपसिंह खरे, अंकुश रामटेके, परेश जामगड़े, हरीश हेमराजानी, तरुण रामदासानी, दिलीप सावलानी, जगदीश खुशालानी, नरेंद्र रामराखियानी आदि बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
