अस्तित्व फाऊंडेशन का लोक कल्याण समिती की ओर से सन्मान
अस्तित्व फाऊंडेशन का लोक कल्याण समिती की ओर से सन्मान
नागपुर। संपुर्ण विश्व को झकझोर कर रखने वाली कोरोना नामक महामारी के दौरान लॉकडाउन की वजह से सभी के कार्य बंद पडे थे, रोज कमाने खाने वालो के हाल बेहाल थे। ऐसी महाभयंकर परीस्थिती मे कोई भी व्यक्ती भुखमरी का शिकार ना हो इस बात को ध्यान मे रखते हुये नागपुर शहर की सामाजिक संस्था अस्तित्व फाऊंडेशन ने अपना सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुये, संस्था के कार्यकर्ताओ ने अपने जान की पर्वा किये बगैर बस्ती बस्ती मे जा जाकर गरीब एवं जरूरत मंद लोगो को राशन किट मुहैय्या करायी।
उनके इन्ही मानवतावादी सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की लोक कल्याण समिती द्वारा अस्तित्व फाऊंडेशन को फाऊंडेशन के कार्यालय मे बिनाकी भाग संघचालक डॉ सत्यप्रकाश मंगतानी के करकमलो द्वारा सन्मान पत्र देकर सन्मानित किया गया, इस अवसर पर अस्तित्व फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश हेडाऊ, बिनाकी भाग कार्य वाहक रितेश पिल्लेवार, संजय हेडाऊ, हेमराज हेडाऊ, रवि धकाते, आदी प्रमुखता से उपस्थित थे।
