प्रजापिता ब्रहमाकुमारी विश्वविद्यालय ज्ञानदीप भवन का हुआ उद्घाटन
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_669.html?m=0
प्रजापिता ब्रहमाकुमारी विश्वविद्यालय ज्ञानदीप भवन का हुआ उद्घाटन
डीसीपी राजमाने एवं इन्स्पेक्टर भोसले ने किया दीप प्रज्ज्वलन
नागपुर। हुडकेश्वर स्थित ज्ञानदीप भवन का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्राइम ब्रांच के डीसीपी गजानन शिवलिंग राजमाने और हुड़केश्वर थाने के इन्स्पेक्टर भोसले भी पहँचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से की गई।
हुड़केश्वर सेंटर प्रमुख मंजू दीदी ने सबसे पहले मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा की दीपराज निराकार परमपिता शिव परमात्मा जिसकी प्रेरणा से अनेकों जगह जो भी सेंटर कार्यरत है यह स्थापित और उन्हीं के संकल्पना से यहा भी यह छोटा सा मकान बना है, जहां पर निरंतर कई आत्माओं को ज्ञान और योग की शिक्षा मिलेगी।
उन्होंने रवींद्र भाई (भूमिदाता) का भी स्वागत कर कहा कि उनके पास तन-मन- धन जो भी था सर्वस्व अर्पण किया। रजनी दीदी ने कहा कि, प्रजापिता ब्रहमाकुमारी विश्वविद्यालय की एक प्रॉपर्टी जो ईश्वर अर्थ समर्पण हुई, उसका उद्घाटन हम सभी ने मिलकर किया। दीदी ने कहा कि स्वास्थ है तो धन भी काम आता है।
स्वास्थ नहीं तो धन भी सुख नहीं दे सकता। एक स्कूल, एक कॉलेज, मंदिर, मंस्जिद, गुरुव्दार, चर्च, न्यायालय, वेश्यालय सब एक ही सामग्री से बनता है पर विधि अनुसार हर स्थान का अपना महत्व होता है। जैसे गंगा के घाट का अपना ही महत्व होता है। जिसको हर की पौड़ी कहा जाता है।
डीसीपी राजमाने ने कहा कि पूरे भारत में दिवाली मनाई जाती है। अभी तो पूरे विश्व को पता चला है कि इस विश्वविद्यालय में आत्मा की ज्योत जगाई जाती है। यह ज्योत जगती रहे उसके लिए ज्ञान का घृत लेते रहना है। उन्होंने कहा कि हुडकेश्वर थाने में क्राइम कम होगा और चोरियां भी कम होंगी। यहां से पॉजिटिव वाइब्रेशन पूरे एरिया में फैलेगा।
हैदराबाद शांति सरोवर की संचालिका ब्रहमाकुमारी कुलदीप दीदी, सुशील अग्रवाल ने सभी को मुबारक दी। संचालन महल सेंटर की संचालिका ब्रहमाकुमारी वर्षा दीदी किया।
