सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्य करने पर अमित दुबे को किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_705.html?m=0
सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्य करने पर अमित दुबे को किया सम्मानित
राकांपा अध्यक्ष अहिरकर ने किया सत्कार
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस नागपुर शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर ने 'मेरे कार्य ही मेरी पहचान है' इस कथन से पहचाने जाने वाले युवा नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के द्वारा आए दिन निरंतर किए जा रहे उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो को देखते हुवे (निवेदन व आंदोलन ) इत्यादि उनके कार्य प्रणाली की दखल लेते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गणेशपेठ नागपुर कार्यालय में अमित दुबे द्वारा सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यो की प्रशंसा करते हुए पुष्पगुच्छ देकर उन्हे सम्मानित कर सत्कार किया गया।
अमित दुबे ने अपने सत्कार किए जाने पर बताया की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में उनकी पहचान सिर्फ और सिर्फ उनके कार्यों से है और उनके कार्यों में उनके पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं का भी समावेश है। अमित दुबे पिछ्ले 8 वर्षों से निरंतर पार्टी में सक्रिय बने हुवे है तब से लेकर आज तक पार्टी में सामाजिक कार्य को लेकर वे काफी प्रसिद्ध भी है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आने के बाद उन्होंने अपने आदर्श के रूप में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख व अनील अहिरकर इन्हे स्वीकार किया है। अमित दुबे ने कहा कि पार्टी में सिर्फ पद लेने से बेहतर है सामाजिक कार्य की रफ्तार को दो गुना बढ़ाया जाए ताकि उन्हें छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा हर व्यक्ति उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य से ही पहचान सके। पार्टी जब सत्ता में नहीं थी तब भी अमित दुबे और उनके समर्थकों ने पार्टी को प्रसिध्द करने के लिए हर पल अपना एडी चोटी का बल लगाया था और जब आज पार्टी सत्ता में है तब भी उनके द्वारा किए जा रहे हैं हर सामाजिक कार्य बेहद प्रशंसनीय है।
भविष्य में अमित दुबे अपने शिष्टमंडल के साथ 2022 महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों में अपना हर पल पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अनिल अहिरकर के मार्गदर्शन मे कार्य करते हुवे उनका साथ देंगे क्योंकि हीरे की परख सिर्फ और सिर्फ जोहरी ही जानता है यह वाक्य अहिरकर इन्होने अमित दुबे जैसे होनहार व्यक्ति को राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल का शहर अध्यक्ष बना के सत्य साबित कीया है। इसमें बिल्कुल भी शक नहीं है अमित दुबे के शुभचिंतक व समर्थक उन्हें भावी आमदार के रुप में देख रहे हैं। फिलहाल उन्हे सम्पुर्ण महारास्ट्र से हर दिन बधाई के संदेश आ रहे है।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेतागण के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष पश्चिम नागपुर निखिल कोचे, उत्तर नागपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता खत्री, सुनील लव्हात्रे, वरिष्ठ जिल्हा सचिव हनी खेत्रपाल, व सभी मीडिया सेल नागपुर के पदाधिकारी उपस्थित थे।
