Loading...

सरदार पटेल युवक मंडल ने किया पोलीस उपायुक्त का सत्कार

नागपुर। आज सरदार पटेल युवक मंडल द्वारा उप - आयुक्त, परिमंडल -1 के नये पोलीस उपायुक्त नूरूल हसन का स्वागत सत्कार लौह पुरूष सरदार पटेल की प्रतिमा व शाल श्रीफल देकर किया गया. 

मंडल अध्यक्ष उमेश पटेल ने उप - आयुक्त को मंडल के समस्त कार्यो की संषिप्त जानकारी दी।व भविष्य मे पोलीस पब्लिक सहयोग से समाजिक हितार्थ कार्यक्रम चलाने हेतू तैयारी दर्शाई. 

इस अवसर पर उप - आयुक्त नुरूल हसन ने कहा कि समस्त झोन मे शांतता हेतु हरसंभव प्रयास कर असामाजिक तत्वो पर लगाम भी लगाई जायेंगी. एवं पोलीस द्वारा समाज के हर नागरिक की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी को निभाया जायेंगा, 

नागरिक किसी भी विषय के लिये सीधे संपर्क साध सकते है. चर्चा के दौरान विनोद चावला ने दिवाली हेतु फूटकर फटाका व्यापारीयो का विषय भी रखा कि जल्द ही इस विषय में निर्णय लिया जाए. उपायुक्त ने जल्द ही परवानगी दी जायेंगी ऐसा अश्वासन दिया. 

सत्कार के अवसर पर प्रमुखता से मंडल के मार्गदर्षक राजेश अडीयेचा, उपाध्यक्ष कांतीभाई पटेल, विनायक इंगोले, शरद जाधव आदी उपस्थित थे.
नियुक्ति 7907320134634467519
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list