नि:शुल्क कोविड चेकअप कैंप का किया आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_710.html?m=0
रोटरी क्लब आफ नागपुर ईशान्य एवं महानगर पालिका का उपक्रम
नागपुर। रोटरी क्लब आफ नागपुर ईशान्य द्वारा महानगर पालिका के सहयोग से २ अलग - अलग स्थानों पर नि:शुल्क कोविड चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। पहल कैंप एमआईडीसी कमर्शियल जाने, हिंगना में हुआ। इस दौरान कुल ४६४ आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए।
कैंप को नागपुर टेक्नो मार्केटिंग प्रा. लि. देशमुख ट्रेडिंग कंपनी प्रा. लि., जिओटेक सर्विसेस, एमके टूल्स और एसोसिएशन प्रा. का सहयोग मिला। दूसरा कैंप स्कूलों के शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए किया गया। इस दौरान कुल २६२ टेस्ट किए गए।
लखोटिया भूतडा, सीबीएसई स्कूल, सेवा सदन डीएड कालेज, सेवा सदर हायस्कूल, सेवा सदन जूनियर, कालेज, सेवा सदन सरस्वती विद्यालय, आवलेबाबू हाई स्कूल और वीरेंद्र हाई स्कूल के स्टाफ ने कैंप का लाभ लिया।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुभाष लाहोटी, अनिश छोजड़, सौरभ गोयनका, नितिन गांधी, सौरभ कोठारी, मनीष सावल, नवीन लांजेवार ने परिश्रम किया। संजय राठी, सीए संजय अग्रवाल, पीयूष फतेपुरिया अध्यक्ष योगेश टावरी और सचिव नरेश बाल्दवा आदि का सहयोग मिला।
