नागपुर जिले के स्कूल खोलने नहीं देंगे : अग्रवाल
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_712.html
नागपुर जिले के स्कूल खोलने नहीं देंगे : अग्रवाल
जब तक दवाई नहीं जब तक पढ़ाई नहीं
नागपुर। विदर्भ पेरेंट्स असोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर_ कहा कि नागपुर जिल्हा के स्कूल खोलने की योजना बनाई जा रही है ताकि नागपुर नगरी से लगे बड़े स्कूल शुरू हो जाये और स्कूल को फीस वसूली का मौका मिल जाये।
अग्रवाल ने कहा कि कल ही नागपुर महानगरपालिका ने पालको की मांगों को ध्यान में रखते हुए नागपुर शहर की सभी स्कूलों को 13 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया था। जैसे ही यह आदेश आया बड़ी स्कूल के संचालकों की भोए तन गई और ग्रामीण का बहाना बनाकर सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाकर ग्रामीण के लिए अलग आदेश निकलने की कोशिश कर रहे हैं ताकि नामचीन स्कूलों का रास्ता साफ हो जाये जो पूरी तरह गलत है और सभी पालक इसका पुरजोर विरोध करते हैं।
कोरोना महामारी का दूसरा फेज चालू हो चुका है और दिल्ली में कुछ इलाकों में पुनः 20 दिनों तक का लॉकडाउन लग गया है ऐसी स्थिति में इस प्रकार का फैसला अनुचित है।अग्रवाल ने कहा कि सविधान मैं सब को समान हक़ दिया गया है फिर इस प्रकार का भेद भाव तरीका क्यो ?
अग्रवाल ने कहा कि पिछले 8 माह से पालक फीस के लिए संघर्ष कर रहे हैं, अभी तक सरकार ने कुछ सकारात्मक पहल नहीं कि है और अब स्कूल खोलने की जल्दबाजी की जा रही है जो सरासर न्यासंगत नहीं है। जब से वीदर्भ पेरेंट्स असोसिएशन ने जब तक दवाई नहीं तब तक पढ़ाई नहीं कंपेन चालू किया है और उसको मिल रहे प्रतिसाद को देख कर सभी स्कूल संचालक भयभीत हो गया है और प्रशासन पर दबाव बना कर गलत तरीके से आदेश लाने की कोशिश कर रहे है।
अग्रवाल ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि कोई भी आदेश लाने से पहले पालको की राय जरूर ले। विदर्भ पैरेंट असोसिएशन ने सभी पालको से निवेदन किया है कि आप अपने बच्चों को घरों में सुरक्षित रखे स्कूल भेजने की जल्दबाजी न करे।
