राकांपा ने दिवाली स्नेह मिलन का किया आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_750.html?m=0
राकांपा ने दिवाली स्नेह मिलन का किया आयोजन
महाराष्ट्र के गृहमंत्री देशमुख एवं पूर्व मंत्री बंग विशेष रूप से आमंत्रित
नागपुर। जैन कलार समाज भवन, रेशमबाग में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर शहर ने 'दिवाली स्नेह मिलन' का आयोजन किया. दीपावली पर्व पर पदाधिकारियों के उत्साह को दोगुना करने के लिए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख और पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था.
कार्यक्रम शुरू होने से पहले शहीद जवान भूषण सतई को श्रद्धांजलि दी गई. दीप प्रज्ज्वलित
करते हुए, गणमान्य लोगों ने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग इस त्योहार को खुशी के साथ मनाते हैं. 'दीवाली' प्रकाश, आनंद, उत्सव, प्रेम, दोस्ती और मानवता से भरा हुआ त्योहार है.
दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन शहर के कोषाध्यक्ष बीरेंद्र यदुका के सौजन्य से हुआ और कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रवक्ता श्रीकांत शिवनकर ने किया. कार्यक्रम के दौरान, नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से अध्यक्ष अश्विन मेहाडिया और पदाधिकारी, जैन कलार समाज के शेखर आदमने, रविकांत हरड़े और संचालक, महराष्ट्र मसाला संघटन की ओर से प्रकाश कटारिया, दिलीप ठकराल, और पदाधिकारी, नाग विदर्भ टी मर्चेट एसोसिएशन के शंभूजी टेकड़ीवाल, प्रयास संघटना की ओर से कार्तिक शेंडे, चंद्रशेखर तिड़के, कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने गृह मंत्री अनिल देशमुख का स्वागत किया और उनसे मुलाकात की.
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष शब्बीर अहमद विद्रोही, विधायक प्रकाश गजभिये, पूर्व विधायक दीनानाथ पडोले, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर बालबुधे, बजरंग सिंह परिहार, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सेवादल जनाबजी मस्के, दिलीप पानकुले, ग्रामीण अध्यक्ष बाबा गुजर, ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष राजू राउत, राज ताकसांडे, धनराज फुसे, सुरेश गुड्घे पाटिल, महादेवराव फुके, नूतन रेवतकर, विशाल खांडेकर, अशोक काटले, रविन्द्र इटकलेवार, शैलेन्द्र तिवारी, वर्षा श्यामकुले जैसे शहर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.
