आत्मनिर्भर मार्गदर्शन केंद्र का किया उद्घाटन
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_86.html
आत्मनिर्भर मार्गदर्शन केंद्र का किया उद्घाटन
नागपुर। जिला व शहर भारतीय जनता पार्टी नागपुर की ओर से 178, धरमपेठ एक्सटेंशन, शिवाजी नगर में मार्गदर्शन केंद्र शुरू किया गया है। इसी आत्मनिर्भर मार्गदर्शन केंद्र का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भरत भारत योजना जन - जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों आत्मनिर्भर योजना अंतर्गत ई - रिक्षा वितरण किया गया। आत्मनिर्भर योजना 20 लाख करोड की है और इस योजना का लाभ गरीबों से भी गरीब लोगों को होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना लाई है। इस योजना का जनता को मिले, इस कारण सभी को इस योजना को जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय होने का आह्वान गडकरी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन शहर आत्मनिर्भर योजना के संयोजक अनिरुद्ध पालकर ने किया। आभार प्रदर्शन आत्मनिर्भर मार्गदर्शन केंद्र संयोजन नेहल खानोरकर ने किया।
इस अवसर भाजपा शहर अध्यक्ष व विधायक प्रवीण दटके, जिला अध्यक्ष अरविंद गजभिये, महापौर संदीप जोशी, सांसद डॉ. विकास महात्मे, विधायकगण अनिल सोले, गिरीश व्यास, मोहन मते, विकास कुंभारे, विदर्भ संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर, भाजयुमो प्रदेश सदस्य राहुज खांगार उपस्थित थे।