Loading...

अस्तित्व फाऊंडेशन का राष्ट्रीय एकता दिवस

नागपुर। इस देश की मिट्टी में कुछ अलग ही बात है, जो इतनी कठिनाइयों के बावजूद हमेशा महान आदर्शो की भूमि रही हैं। भारत के पहले उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री स्वर्गीय लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की १४५ वी जयंती के उपलक्ष मे ३१ अक्टूबर को शाम ४:०० बजे अस्तित्व फाऊंडेशन नागपुर एवं कोलकॉम, फुलवारी शिक्षण एवं युवा कल्याण संस्थान, छत्तीसगढ़; साई कृपा सोशल वेलफेयर सोसाइटी, उत्तरप्रदेश के साथ मिलकर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का वेबीनार के जरीये आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की सुरूवात राष्ट्र एकता गीत के साथ अस्तित्व फाऊंडेशन नागपुर के अध्यक्ष प्रकाश हेडाऊ ने समारोह के आयोजन एवं उद्देश्य की जानकारी देकर की। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एवं वक्ता कश्मीरी लाल (वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक विचारक, राष्ट्रीय संगठक, स्वदेशी जागरण मंच) ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र एकता व अखंडता के लिये विषेश योगदान साथ ही देशहित, विवीध आंदोलन और उनके द्वारा किये गये कार्यो पर मार्गदर्शन किया। 

युवा पीढी को कोरोना महामारी से निराश ना होकर मुश्कीलो से लढने के लिये प्रेरीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अनिल कुमार सिंह  (सहायक प्रोफेसर, जेएनयू) जी ने कि और अपने मार्गदर्शन मे कहा की युवाओ ने एनएसएस और विभिन्न सामाजिक संगठनो के साथ मिलकर देश को समृद्ध एवं अखंड राष्ट्र बनाने मे सहयोग करे। 

कोलकॉम के संचालक डॉ गौरव कुमार जी ने कार्यक्रम का आयोजन एवं आभार सुचारू रूप से किया। ऑनलाईन वेबीनार मे सौ से ज्यादा और फेसबुक लाईव्ह पर शेकडो की संख्या मे जम्मू से कन्याकुमारी तक के लोगो ने सहभाग लिया, दोनो संगठन कि ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू सभी उपस्थित महानुभाव का धन्यवाद किया गया।
समाचार 5337613679361428173
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list