Loading...

दिवाली के अवसर पर शहीद स्मारक की हुई सफाई


दिवाली के अवसर पर शहीद स्मारक की हुई सफाई 


श्री सर्विस हुंदाई की सामाजिक सेवा


नागपुर। दिवाली के मौके पर हर घर में सफाई होती है और दीप जलाए जाते हैं। हमारे शहर को ऐसेही साफ - सुथरा बनाने के लिए श्री सर्विस हुंदाई सेवा, बजाज नगर ने नागपुर नगर निगम के साथ मिलकर गुरुवार को शहीद स्मारक की सफाई की।

विशाल लांजेवार, महाप्रबंधक, श्री सर्विस हुंदाई के नेतृत्व में, शहीद स्मारक और आसपास के परिसर को धोया और साफ किया गया। श्री सर्विस हुंदाई ने नागपुर में चौराहो पर बसे पुतले तथा स्मारकों को साफ करने के लिए एक अभियान चलाया है। इस अभियान का आरंभ बुधवार को किया गया। 

बुधवार को अजनी में स्थित राजीव गांधी के पुतले के पास एक तोप को साफ किया गया। इसके अलावा श्री सर्विस हुंदाई ने कोविद लॉकडाउन के दौरान शहर में छोटी सड़कों को साफ करने का काम किया। कोविद वारियर्स को फल वितरित किए गए हैं, पुलिस और नगरपालिका कर्मचारियों को आयुर्वेदिक मास्क वितरित किए गए हैं। 

श्री सर्विस हुंदाई के अरविंद गोरले, गौरव गोडसे, शिरीष देवधर मुख्य प्रतिभागी थे। शहीद गोवारी स्मारक समिति के सचिव श्री विलास भोंडे ने श्री सर्विस हुंदाई इस उपक्रम के लिए धन्यवाद दिये।
सामाजिक 1496206663287274374
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list