Loading...

नागपुर में राष्ट्रीय क्षयरोग प्रसार सर्वेक्षण शुरू




नागपुर। विश्व स्वस्थ्य संगठन की संकल्पना के अनुसार विश्व को क्षय रोग से मुक्त करना आवश्यक है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन व भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद के माध्यम से राष्ट्रीय क्षयरोग प्रसार सर्वेक्षण कार्यक्रम नागपुर में शुरू किया गया है। शहर में क्षयरोग नियंत्रण सोसाइटी मनपा की ओर से नंदनवन, दर्शन कॉलोनी, सदभावनानगर, राजेन्द्रनगर, के.डी.के. कॉलेज रोड, वाठोडा, नारी, भांडेवाड़ी झोपड़पट्टी में सर्वेक्षण किया जा रहा है। 

डॉ. शिल्पा जिचकार, शहर क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि इस सर्वेक्षण के लिए डॉ. ऋषिकेश आंधलकर, पथक प्रमुख राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परिषद के साथ क्ष-किरण सहायक, प्रयोगशाला सहायक, स्वास्थ्य सेवक व एक मोबाइल क्षयरोग संशोधन वाहन सर्वेक्षण के लिए दिया गया है। इस सर्वेक्षण के लिए शहर क्षयरोग अधिकारी, मनपा नागपुर के मार्गदर्शन में मनपा स्वास्थ्य विभाग, उस विभाग के वैद्यकीय अधिकारी, आशा सेवक व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी का सहकार्य मिल रहा है। डॉ. शिल्पा जिचकार ने बताया कि क्षयरोग प्रसार सर्वेक्षण यह कार्यक्रम देश के १६ राज्यों में शुरू कर दिया गया है। 

कोरोना काल में इसे कुछ समय रोक दिया गया था। अब पुनः शुरू कर दिया गया है। इस सर्वेक्षण में महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों का चयन किया गया है। उसमें नागपुर मनपा के नंदनवन, दर्शन कॉलोनी, सदभावना नगर, राजेंद्र नगर, के.डी.के. रोड, वाठोडा, नारी, भांडेवाड़ी झोपड़पट्टी का समावेश है। उन क्षेत्रों में सर्वेक्षण की टीम ७ से ८ दिन रुककर ७०० लोगो की जांच करेगी। उन क्षेत्रों के नागरिकों की जानकारी लेकर उनकरी ज्ञती का एक्सरे भी किया जायेगा।  
स्वास्थ्य 8367578918308424115
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list