लगातार 26 गानों के माध्यम से मो. रफी को श्रद्धांजलि
https://www.zeromilepress.com/2020/12/26.html?m=0
सेजल एंटरटेनमेंट के कार्यक्रम को दर्शकों ने सराहा
नागपुर। सुप्रसिद्ध गायक मो. रफ़ी कई गायकों के देवता हैं। अपने इस देवता को सम्मानित करने के लिए कई लोग कई तरह से कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय प्रसिद्ध गायक संजय बोरकर ने मो. रफी के 26 लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर उनके जन्मदिन पर उन्हे अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पण की। मो. रफी का जन्मदिन 26 दिसंबर को होता है।
इस उपलक्ष में सेजल एंटरटेनमेंट की ओर से उन्हीके 26 गानों का विशेष कार्यक्रम 'यादे रफी' का आयोजन किया गया। मंगलवार को सेजल एंटरटेनमेंट के स्टूडियो से फेसबुक पर लाइव प्रसारित हुए इस शो को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
गायक संजय बोरकर ने मो. रफी के लोकप्रिय 26 मधुर गीतों का चयन कर उनकी प्रस्तुती दी। कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा और ढेर सारी प्रतिक्रिया दि। पांच हजार लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया। संजय बोरकर ने शिरडीवाले साईं बाबा इस मो. रफी के बहुत ही लोकप्रिय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद उन्होने हो आज मौसम, आने से उसके आये बहार, बहारों फुल बरसाओं, आया रे खिलौनेवाला, देखा है तेरी आखों मे, चाहूंगा मै तुझे, इक हसी श्यामको, कौन है जो सपनो में आया, अजी ऐसा मोका फिर कहां जैसे एक के पिढे एक गीत प्रस्तुत किये।
उन्होंने परदा है परदा गीत के साथ अपने इस उपक्रम का समापन किया। कार्यक्रम की परिकल्पना प्रतिमा बोरकर ने की थी और सेजल बोरकर ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम मंच संचालन खुद संजय बोरकर ने किया। संजय बोरकर पिछले 25 वर्षों से नागपुर में संगीत के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और इस क्षेत्र में उनका योगदान बहुत बड़ा है। उन्होंने सेजल एंटरटेनमेंट के माध्यम से कई संगीत कार्यक्रम आयोजित किए हैं। मोहम्मद रफी के गीतों में उनकी विशेष रूचि रही है।
