Loading...

आनंद शर्मा को मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि




यूनाइटेड नेशन्स ह्युमन राइट्स तथा वर्ल्ड पीस मिशन में हुआ चयन


नागपुर। जनहित में कार्य करने वाली संस्था, 'जीरो माइल फाउंडेशन' के अध्यक्ष आनंद शर्मा के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए यूनाइटेड नेशन्स UN75 ह्युमन राइट्स मिशन तथा यूनाइटेड नेशन्स वर्ल्ड पीस मिशन में सदस्य के रूप में इनका चयन किया गया है। इनको अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि मिलने पर नागपुर महाराष्ट्र का भी नाम रोशन हुआ है। 

आनंद शर्मा गत 15 वर्षों से हिंदी साप्ताहिक 'जीरो माइल' को सफलतापूर्वक नियमित प्रकाशित कर रहे हैं। 3 राज्यों से प्रकाशित होने वाले दैनिक 'खबरों में हमारा शहर' के वह महाराष्ट्र आवृत्ति के संपादक है। आनंद शर्मा ने अब तक फीचर फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञापन फिल्म सहित अनेक कार्यों को अंजाम दिया है। इन्होंने प्रमुख रूप से कई भव्य सांस्कृतिक, सामाजिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया है। 

समाजसेवी, पत्रकार, लेखक, निर्माता एवं निर्देशक बहुमुखी प्रतिभा के धनी आनंद शर्मा वेस्टर्न इन्डिया फ़िल्म एण्ड टि. वी. प्रोड्युसर्स एसोसिएशन, इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन, सहित अनेक संस्थाओं के मेंबर भी है। 


इन्होंने 'जीरो माइल फाउंडेशन' द्वारा अनेक जनहित के कार्यों को सफलतापूर्वक किया है जिनमें प्रमुख कार्यक्रम पर्यावरण बचाओ अभियान, मूक प्राणियों की सेवा, सेव वाइल्ड लाइफ एंजॉय नेचर, पतंग उड़ाते समय बरतें सावधानी, बेटी बचाओ अभियान, सेव प्लानेट, रोग निदान शिविर, सहित लॉकडाउन के दौरान संस्था द्वारा मास्क तथा सैनिटाइजर का निशुल्क वितरण भी किया गया था। 

इनके कार्यों को देखते हुए इन्हें अब तक अनेक राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 2003 में इन्हें युगांतर शिक्षण संस्था द्वारा पत्रकारिता पुरस्कार में प्रथम क्रमांक से सम्मानित किया गया था। इन्हें अब तक इसके अलावा ज्योति सावित्री बहुउद्देशीय संस्था नागपुर, भारतीय समाज विकास अकादमी मुंबई द्वारा राष्ट्रीय एकात्मता फैलोशिप 2010, नवभारत निर्माण संगम हैदराबाद द्वारा स्ट्रीट ऑफ नेशनलिज्म 2010, 

संत तुलसीदास राष्ट्रीय साहित्य संसद नई दिल्ली द्वारा संत तुलसीदास राष्ट्रीय कला रत्न अवॉर्ड 2011, महात्मा फुले टैलेंट रिसर्च अकैडमी द्वारा पत्रकारिता में महात्मा फुले प्रतिभा संशोधन राज्य पुरस्कार 2012, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स जस्टिस फेडरेशन द्वारा 27 वा भारतीय स्वतंत्र साहित्य महा सम्मेलन भारत 2013 साहित्य अवार्ड से सम्मानित, 

गुरु लहूजी साल्वे राष्ट्रीय प्रतिष्ठान नांदेड महाराष्ट्र द्वारा भारतीय एकात्मता राष्ट्रीय फेलोशिप 2013 अवार्ड से सम्मानित, इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित सातारा महाराष्ट्र में 36 इंटरनेशनल इन्वायरमेंट लेक्चरर कॉन्फ्रेंस इंडिया 2014 में सम्मानित, वर्ल्ड हुमन राइट्स काउंसिल यूनाइटेड नेशंस एंड इंटरनेशनल बार एसोसिएशन एंड अर्जुन चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा इंटरनेशनल एनवायरमेंट एजुकेशन अवार्ड 2014 से सम्मानित। 

राष्ट्रीय संस्कृति संवर्धन, पुणे द्वारा संस्कृति संवर्धन गौरव 2014 अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इन्हें 2015 में डॉक्टरेट ऑफ सोशल वर्क मानद उपाधि भी मिल चुकी है। सुरभि साहित्य संस्कृति अकादमी खंडवा मध्य प्रदेश द्वारा अति विशिष्ट गौरव सम्मान 2018, जैसे अनेक पुरस्कारों से अब तक सम्मानित किया जा चुका है। 

डॉ. आनंद शर्मा ने यूनाइटेड नेशन्स ह्युमन राइट्स तथा वर्ल्ड पीस मिशन में सदस्य के रूप में हुएं चयन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि का श्रेय डॉ सुधीर तारे एवं अपने परिवार, मित्रों तथा शुभचिंतकों को दिया है।  
सम्मान 4503658554716754124
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list