Loading...

दयानंद आर्य कन्या विद्यालय में मनाया 94 वां श्रद्धानंद बलिदान दिवस



नागपुर। आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के मनोहर प्रांगण में 23 दिसंबर को श्रद्धानंद बलिदान दिवस मनाया गया। महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों की अनुगामी इस संस्था ने वैदिक पद्धति का निर्वाह करते हुए यज्ञ हवन, भजन, प्रार्थना द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इस कार्यक्रम में स्वामी श्रद्धानंद के साथ संस्था के भूतपूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय दादा आसुदाराम खूबचंदानी की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुमधुर भजनों के गायन एवं मनोगत के माध्यम से स्वामी श्रद्धानंद महान युगपुरुष के चरणों में श्रद्धांजलि समर्पित कर भविष्य में इस संस्था द्वारा नारी शिक्षा, सामाजिक उत्थान हेतु प्रण भी लिया गया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के इंचार्ज वेद प्रकाश आर्य, पदाधिकारी गण डॉक्टर अभिमन्यु कुकरेजा, दादा हरीराम खूबनानी,  राजेश लालवानी, दयानंद उच्च प्राथमिक शाला की प्राचार्या  प्रियंका पंजवानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संस्था इंचार्ज दादा वेद प्रकाश आर्य  ने संस्कारों एवं मेहनत को सर्वोपरि बताते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। प्राचार्या तेजिंदर वेणुगोपाल द्वारा सुंदर भजन के गायन के साथ पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 

आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी तथा सचिव दीपा लालवानी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समाचार 1212309729273530789
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list