वीएसएसएस ने गीता जयंती और तुलसी पूजन मनाया
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_171.html?m=0
हिंगनघाट। विश्व सिंधी सेवा संगम महिला विंग हिंगनघाट की ओर से 25 दिसम्बर को पाश्चात्य जगत की नकल नही करते हुए भारतीय संस्कृति का अनुसरण कर मनाया गया गीता जयंती एकादशी और तुलसी पूजन को मना कर मिसाल पेश की।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने अध्यक्षा अनुराधा मोटवानी उनकी पूरी टीम की तारीफ कर कहा कि इन्होंने आज सभी के सामने यह मिसाल पेश की है जो हमारी हिन्दू संस्कृति के विरुद्ध पाश्चात्य जगत के पर्व मनाते है। भारतीय संस्कृति से भी यह पर्व बेहतर ढंग से बना कर बच्चों और परिवारों में शुद्ध संस्कार के बीज बो सकते है।
उनकी पूरी टीम को मेरा सलाम है जो अपनी संस्कृति को बढ़ावा देकर हमे वेस्टर्न संस्कृति से बचा रहा है। हिंगणघाट महिला समिति श्रीमती अनुराधा मोटवानी ने बताया कि जिया पाखरानी, सोनल समतानी, वीरा पाखरानी, साक्षी लखानी, सिमरन थदानी, प्रीति पाखरानी और अन्य बहिनो ने मिल कर यह पर्व मिलकर मनाया,
गीता उपदेश में बताया गया है कि 'यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत अभयूधानम अधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्' अंत मे आरती पूजन और पल्लव के बाद प्रसाद का आयोजन किया गया था। सभी ने इसका लाभ लिया। हिंगणघाट महिला टीम द्वारा किये गए इस कार्य की सवर्त्र सराहना हो रही है।

