आरिया, विवान, रियान, रूहानी ने जलचक्र स्पर्धा में मारी बाजी
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_490.html?m=0
नागपुर। जरीपटका, जिंजर मॉल के पास में स्थित लर्निंग रूट्स किंडरगार्डन में बच्चों को ऑनलाइन क्लास में जल चक्र (वाटर साइकिल) के बारे में पढ़ाया गया. और बच्चों व उनके माता - पिता को इस पर प्रस्तुतीकरण देने का कार्य सौंपा गया।
बच्चों ने ऑनलाइन क्लास में बहुत ही सुंदर इंग्लिश और हिंदी में जल चक्र (वाटर साइकिल) पर प्रस्तुतीकरण दिया. इस प्रस्तुतीकरण को बनाने में माता - पिता ने बच्चों का बहुत साथ दिया। इसके लिए लर्निंग रूट्स किंडरगार्डन ने सभी माता - पिता का आभार व्यक्त किया।
आरिया मानवटकर, विवान खूबचंदानी, रियान भीमटे, रूहानी किंगरानी ने स्पर्धा में कब्जा जमाया. लर्निंग रूट्स किंडरगार्डन की निदेशक राखी कुकरेजा, प्रधानाध्यापिका कोमल खूबचंदानी व केंद्र प्रमुख सुमित खूबचंदानी के मार्गदर्शन में यह पूर्ण ऑनलाइन स्पर्धा का सफल आयोजन किया गया. सभी ने विजेताओं का अभिनंदन किया.
