Loading...

सामाजिक न्याय मंत्री आठवले से मिले डॉ. रोटेले




समाज कार्य की विविध समस्याओं का सौंपा ज्ञापन

नागपुर। सामाजिक न्याय मंत्री श्री रामदास आठवले के नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं समाज कार्य की विविध समस्याओं का ज्ञापन समाज कार्य तज्ञ डॉ. चंदन सिंह रोटेले ने सौंपा। इस अवसर पर महाराष्ट्र सोशल वर्क एजुकेटर, मैनेजमेंट एंड स्टाफ फोरम तथा रोटेले ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष डॉ. चंदन सिंह रोटेले, निदेशक केदार सिंह रोटेले ने श्री आठवले का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। 

इस दौरान डॉ.रोटेले ने समाज कार्य में व्यप्त विविध समस्याओं को हल करने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि फोरम की मांग पर समाज कार्य काउंसिल की प्रक्रिया शुरू हुई है। अतः 2020 में ही समाज कार्य काउंसिल का गठन हो जाना चाहिए। आठवले ने बताया कि उनकी पहल पर काम जारी है। साथ ही महाराष्ट्र में स्वतंत्र खेल विद्यापीठ की तरह स्वतंत्र समाज कार्य विद्यापीठ शीघ्र स्थापित होनी चाहिए। 

इन दोनों मांगों के लिए डॉ. रोटेले कई वर्षों से प्रयासरत है। श्री आठवले ने बताया कि महाराष्ट्र के समाज कार्य संकाय के लोगों को शीघ्र ही सातवा वेतन आयोग लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री को कहा है। इस अवसर पर फोरम के पदाधिकारी और प्राध्यापक उपस्थित थे।

समाचार 5050437965857041005
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list