सिंधी समाज ने होनहार छात्रो को किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_245.html?m=0
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम की हिंगणघाट महिला टीम ने नीट परीक्षा में 2020 में प्रावीणता सूची में पास हुए सिंधी समाज के होनहार छात्रों को सम्मानित किया महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा मोटवानी ने बताया कि इन सभी कार्यों में महाराष्ट्र के विश्व सिंधी सेवा संगम के उपाध्यक्ष, और हिंगनघाट के नगराध्यक्ष प्रेम बसंतानी एवं उपाध्यक्ष जगदीश मिहानी के सहयोग से बच्चों को मिठाई, स्मृति चिन्ह और बुके देकर सत्कार किया गया।
अनुराधा मोटवानी ने बताया कि जयेश हीरानंदपाखरानी को नीट की परीक्षा में 2020 में 576 /650 अंक हासिल किए उसी तरह हमारे सिंधी समाज के सौम्या नवीन शर्मा ने ब्रिटेन के विश्वविद्यालय से चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई में अच्छी सफलता प्राप्त की। नेहा खियानी को 12 वीं के उत्तम परिणाम के लिए गौरावाविन्त किया गया।
लॉकडाउन में 50 बच्चों को 10 वीं व 12 वीं के स्टेट बोर्ड व सीबीएसई के बच्चों को भी सम्मान चिन्ह वह मिठाई के बॉक्स देकर गौरवान्वित किया था। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि यह सिंधी समाज के लिए बहुत गौरव की बात है हिंगनघाट महिला टीम की अध्यक्षा अनुराधा मोटवानी व उनकी पूरी टीम द्वारा इन सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।
उनके द्वारा पूरे हिंगणघाट शहर में किये गए सामाजिक कार्यो और सिंधी समाज मे सिंधी बोली को बढ़ावा, सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम सिंधी समाज के होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने की सवर्त्र सराहना हो रही है।

