Loading...

अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान ने केंद्रीय मंत्री गड़करी से की चर्चा




नागपुर। अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंडित विजय शुक्ला ने भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय नितिन गड़करी से रविवार 20 दिसंबर शाम को उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। पंडित विजय शुक्ला ने संस्था के कार्यो के विषय मे गड़करी से चर्चा की और उन्हें अपने राष्ट्रीय हित के कार्यो की जानकारी दी। 

नितिन गड़कारी जी ने संस्था को शुभकामनाएं देते हुए पंडित से आशीर्वाद मांगा। पंडित विजय शुक्ला ने नितिन गड़कारी को मंत्रोच्चारण करते हुए आशीर्वाद दिया। मुलाकात के समय संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विजय शुक्ला, जिला अध्यक्ष सी. पी. पांडे, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति द्विवेदी, त्रयम्बकेश्वर दुबे, राहुल शर्मा, श्रीमती राज मिश्रा, संतोष तिवारी, एस. पी. गिरीश महाराज, नारायण हरियानी आदि उपस्थित थे।
समाचार 7116288016333646649
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list