Loading...

स्मार्ट गांव बनाना आज की आवश्यकता : गडकरी



नागपुर। एसोचेम फाउंडेशन वीक - 2020 के कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामार्ग यातायात, परिवहन तथा सूक्ष्म, मध्यम व लघु उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी क्षेत्र में उत्तम दर्जे की मूलभूत सुविधाओं का जाल निर्माण करने के लिए जन सहभाग की आवश्यकता है और लोक सहभाग से ही इस क्षेत्र में निवेश करना महत्वपूर्ण है। केवल शासकीय निधि से सभी सुविधाएं उपलब्ध होना संभव नहीं है। इसी कारण जन सहभाग आज की आवश्यकता है। एसोचेम संस्था को 100 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि उद्योग और मूलभूत सुविधा के क्षेत्र में इस संस्था का महत्त्वपूर्ण योगदान है। 

उद्योगों का विकेंद्रीकरण होना चाहिए, ऐसा कहते हुए गडकरी ने ग्रामीण क्षेत्र में उद्योगों का जाल निर्माण करने का यही समय है, ताकि रोजगार के लिए शहर की ओर स्थलांतरित हुए लोग फिर से ग्रामीण क्षेत्र की ओर लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल स्मार्ट सिटी बनाने से काम नहीं चलेगा बल्कि स्मार्ट गांव बनाना आज की आवश्यकता है। 

इसके साथ ही सेंद्रीय खेती और कृषी माल का निर्यात, हस्तकला, हथकरघा जैसे छोटे उद्योगों को अधिक प्रोत्साहन देकर उनका विकास करना लाभदायक साबित होगा। इस क्षेत्र में भी रोजगार देने की खूब क्षमता है। पानी, ऊर्जा, यातायात और संवाद इन्हें मूलभूत सुविधाओं के स्तम्भ बताते हुए गडकरी ने कहा कि यह चारों बातें देश में विपुल प्रमाण में हैं। प्रत्येक क्षेत्र के लिए स्वतंत्र कार्यक्रम तैयार किया जाना चाहिए। पानी, सड़क और ऊर्जा क्षेत्र के लिए स्वतंत्र कार्यक्रम होना चाहिए। 

महामार्ग व सड़कों का जाल बिछाने के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया जाए। जन सहभाग से मूलभूत सुविधाओं में निवेश नहीं हुआ तो विकास कार्यों को गति प्राप्त नहीं होगी। सड़क का जाल बिछाने से अनेक सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इसलिए सड़कों का जाल बिछाना महत्वपूर्ण है। अभी तक राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण ने 60 हजार किमी लम्बाई की सड़कें बनाई हैं और भविष्य में भी 60 हजार किमी का नियोजन है। कार्यक्रम में निरंजन हिरानंदानी, बालकृष्ण गोयनका, प्रीती मल्होत्रा, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

समाचार 754496081079981248
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list