समस्याओं से लड़ने सदैव रहे तत्पर : चरणजीतसिंह चौधरी
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हजारी पहाड़ पश्चिम नागपुर वार्ड अध्यक्ष व समाजसेवक श्रीनिवास पांडे ने कार्यकारिणी सदस्य की बैठक आयोजित की थी। इसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग महासचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग व व्यापारी सेल राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी नागपुर शहर उपाध्यक्ष पश्चिम नागपुर निरीक्षक चरणजीत सिंह चौधरी व राजेश तिवारी शहर महासचिव राकांपा उद्योग व्यापार सेल जिला उपाध्यक्ष उपस्थित थे।
संजय तिवारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर जिला शहर महासचिव व रायूका वरिष्ठ महासचिव अजहर पटेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
चरणजीत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और पार्टी को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा आने वाली सभी समस्याओं से लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहने की वह आपसी मेलजोल बढ़ाकर हर समस्याओं से डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया।
तत्पश्चात वार्ड अध्यक्ष श्रीनिवास पांडे ने कार्यकारिणी की यादी उन्हें सौंपी और उन्होंने कार्यकारिणी को मान्यता दी। इसमें प्रमुख रूप से कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अक्षय तिवसकर व महासचिव कैलाश चौधरी, राजेंद्र चतुर्वेदी, रोहित दुबे, गौतम डोके, हेमंत नेवारे, राम सजीवन पटेल, भुवनेश्वर लोनारकर, प्रफुल्ल हडस, व श्याम सुंदर दुबे आदि उपस्थित थे। सभी कार्यकारिणी व सभी पार्टी के पदाधिकारी का आभार प्रदर्शन संजय तिवारी ने किया।
