संजय बर्वे को राज्य स्तरीय गुणिजन गौरव पुरस्कार
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_814.html?m=0
नागपुर। मनुष्यबळ विकास लोकसेवा अकादमी, मुंबई, महाराष्ट्र राज्य द्वारा राज्यस्तरीय गुणिजन गौरव महासंमेलन 2020 संपन्न हुआ। साहित्यकार व संत साहित्य के अभ्यासकर्ता संजय सुक्रीतदास बर्वे को साहित्य के बहुमूल्य योगदान के लिए राज्यस्तरीय साहित्यरत्न गौरव पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।
संजय बर्वे ने काव्य, लेख, चारोळी, संतचरित्र, विनोद, व्यंग्यचित्र, शोध लेख, पुस्तक मुखपृष्ठ व रेखांकन, ललित आदी विधाओ में मराठी तथा हिंदी भाषा में विपुल लेखन किया है। कबीर साहित्य के प्रचार व प्रसार के लिए अविरत कार्य कर रहे है।
संजय बर्वे की रंगपंचमी, कबीरपुत्र कमाल, कबिर फगवा, भजनाचा व्यवहार, आदीश्री गुरूग्रंथसाहेबातील कबीर, कबीर पदावली, कबीर दोहावली, रजनीगंधा, अंतर्मन, कबिरांचा वसंत पुस्तके प्रकाशित हुई है।
संजय बर्वे द्वारा 1000 मराठी अनुवाद की अग्रवाल बुक ऑफ रेकॉर्ड में तथा 1200 मराठी कबीर वाणी की महाराष्ट्र बुक ऑफ रेकॉर्डस में प्रविष्टी हुई है।
