कोशिकी खेल के रेफरीयो का सेमिनार संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_32.html
नागपुर। कोशिकी असोसिएटेशन महाराष्ट्र द्वारा राज्य स्तरीय कोशिकी खेल के रेफरी सेमिनार का आयोजन ऑनलाइन व ऑफलाइन नागपुर में किया गया जिसमे मुख्य पंकज गुप्ता (संचालक स्टुवर्ट लिटिल प्ले स्कूल ), शेख जाबिर ( महाराष्ट्र अध्यक्ष ), किरण यादव (सचिव महाराष्ट्र ), विनोद दाहारे (महाराष्ट्र कृषाध्यक्ष ), नरेंद्र बिहार, कमलेश ठाकुर, राहुल यादव, शुभमं पडोले, तृप्ति यादव आदि उपस्थित हुए।
सेमिनार में नागपुर, गोंदिया, गडचिरोली, लातूर, सांगली, सोलापुर, पुणे, मुंबई आदि जिलों से लगभग ८० रेफरीयो ने हिस्सा लिया। सेमिनार में रेफ़रीयो को खेल के नियम तथा खेल के बारे मे जानकारियां दी गई। शेख जाबिर एवं किरण यादव द्वारा सभी को मार्गदर्शन किया गया तथा प्रमाणपत्र देकर रेफरी को सम्मानित किया गया।