वाजपेयी के याद मे कस्तूरबा नगर में किया वृक्षारोपण
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_329.html?m=0
नागपुर। आज कस्तूरबा नगर गली नंबर 5 में महानगर पालिका स्वास्थ्य समिति सभापति वीरेंद्र कुकरेजा ने भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, महामंत्री जितेंद्र ठाकुर की प्रमुख उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। माता रानी के मंदिर में अतिथियों का चुनरी पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका सिमरण किया गया.
इस अवसर पर अपने संबोधन में वाजपेयी को एक कवि हृदय महान नेता बताया. वार्ड अध्यक्ष जगदीश वंजानी , महामंत्री विजय तांबे, मंदिर की माता बिट्टी बाई, भाऊराव पुसदकर, कृष्णा तिवारी, पांडेजी व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
