Loading...

सुनील ठाकुर को कोरोना वारियर शौर्य सम्मान




इंदौर। संस्था शौर्य नमन इंदौर द्वारा आयोजित 'कोरोना योद्धा शौर्य सम्मान' का आयोजन माई मंगेशकर सभागृह में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमोद झा (क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्य क्षेत्र - संस्कार भारती) थे। वैश्विक त्रासदी कोरोना महामारी के विकट परिस्थितियों के समय लॉकडाउन में सही समय पर भोजन पैकेट्स, राहत सामग्री और करीब 600 से अधिक जरूरत मंद परिवारों तक इन्दोर, भोपाल, महु, शाजापुर के साथ ही आंध्रप्रदेश ओर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी कोरियर द्वारा सही दवाइयां पहुचाने पर उत्कृष्ट कार्य हेतु शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। 

पूर्व में भी मिल क्षेत्र के युवा समाजसेवी सुनिल ठाकुर को अंतराष्ट्रीय ओर के राष्ट्रीय अवार्ड्स से देश भर में समाजसेवा के लिए अवार्ड्स प्राप्त हो चुके है। इस उपलब्धि का श्रेय सुनील ने अपनी माताजी लाड़बाई ठाकुर और मामाजी घनश्याम हाड़ा को दिया। 

कार्यक्रम में जूनी इन्दोर थाना के शहीद थाना प्रभारी के परिवार जनों को भी ये सम्मान दिया गया। संचालन विनीत शुक्ला ओर कवि गौरव साक्षी  ने किया ओर आभार रमेश शर्मा ने माना।
सम्मान 2164801920856020588
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list