Loading...

वीएसएसएस ने जरूरतमन्दो को दिया कम्बल एवं गरम नाश्ता



नागपुर। विश्व सिन्धी सेवा संगम (वीएसएसएस) महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में सोमवार को पूर्व नागपुर युवा महिला टीम ने बेहतरीन उपक्रम कर मानवता की मिसाल पेश की टीम की पालक और महिला टीम महाराष्ट्र टीम की सचिव श्रीमती करिश्मा मोटवानी के नेतृत्व में बडी अमावस्या ओर सुर्य ग्रहण 14 दिसंबर 2020 को जो कि सेवा के लिए अच्छा दिन माना जाता टीम ने शवानो (लावारिस जानवर) को बिस्किट ओर ब्रेड और शनि मन्दिर नागपुर के एवं गणेश टेकङी मे रात 10 बजे जाकर ठंड मे ठिठुरते जरूरत मन्दो को कम्बल ओर गरम गरम नाश्ता (जलेबी  ओर समोसा) प्रदान किया और गरीबो की दुआएं हासिल कर मन मे आत्मीय खुशी का अहसास किया, साथ मे महाराष्ट्र युवा महिला टीम की अध्यक्ष रीत रूपानी भी इस मानवता के कार्य मे सम्मिलित हुई, 


उपरोक्त उपक्रम को सफल बनाने में विश्व सिन्धी सेवा संगम के पुर्व नागपुर युवा महिला टीम की पालक करिश्मा मोटवानी , अध्यक्ष ध्रुवी मोटवानी, कार्याध्यक्ष, सपना मोटवानी, सोनम  ठाकुर,  खुशबु भोजवानी ,प्रियल तनवानी,  सानिया  तनवानी, भाव्या भोजवानी, दिव्या ग्वालानी, भावना दयानी  ने  उपरोक्त कार्य और सेवा में अथक सहयोग देकर सभी को प्रभावित किया।


अध्यक्ष धुर्वी मोटवानी और कार्याध्यक्ष सपना मोटवानी ने बताया कि पूर्व नागपुर युवा महिला टीम अभी आगे भी ऐसे मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। सिंधी बोली और सिंधी संस्कृति के प्रचार के लिए आगे जल्दी ही कार्यक्रम किये जायेंगे। उन्होंने महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी का आभार मान कहा कि उनके द्वारा ऐसे सामाजिक कार्यो हेतु टीम को सदैव प्रेरित किया जाता है।

सामाजिक 3258357724925374535
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list