Loading...

अवसाद एक मूड डिसऑर्डर : अनुष्का करीरा



नागपुर। विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव, नैराश्य की भावना, बढ़ती नकारात्मकता, घटता आत्मविश्वास जैसी समस्याओं का अध्ययन, नियंत्रण व निवारण करने हेतु दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय द्वारा कोविड - 19 के इस चुनौती भरे समय में विभिन्न ऑनलाइन परिचर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास व सकारात्मकता बढ़ाने का सफल व सार्थक प्रयास किया गया. 

साइकोथैरेपिस्ट काउंसलर, मोटिवेशनल स्पीकर अनुष्का करीरा तथा प्राचार्या तेजिंदर वेणुगोपाल के मध्य जीवन के रंग भाग - 1 में घटता आत्मविश्वास (lower self - esteem), भाग - 2 में आकर्षण एवं विकर्षण (attraction and distraction) तथा भाग - 3 में अवसाद (depression) इन तीन महत्वपूर्ण विषयों  पर प्रश्नोत्तर के माध्यम से अत्यंत सहज, सरल व प्रभावशाली परिचर्चा का आयोजन किया गया। 

अवसाद को मूड डिसऑर्डर बताते हुए अनुष्का ने बिगड़ती जीवन शैली, टूटता सामाजिक ताना-बाना, कैरियर का दबाव आदि को बढ़ते अवसाद का कारण माना। उनका मानना है कि डिप्रेशन कोई लाइलाज बीमारी नहीं है बल्कि इसे योग, प्राणायाम, प्रार्थना, साधना, ध्यान, विश्वास व सकारात्मक सोच ऐसे प्रयासों से यकीनन दूर किया जा सकता है। 

प्राचार्या श्रीमती तेजिंदर वेणुगोपाल ने विद्यार्थियों तथा पालकों का मार्गदर्शन करते हुए 'हार के बिना जीत संभव नहीं' इस अत्यंत सुंदर कविता के माध्यम से जीवन में सकारात्मक सोच के साथ खुशियां, स्नेह व प्यार भरी शरारतें बांटने का आह्वान किया।

आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी, सचिव दीपा लालवानी, वेदप्रकाश आर्य तथा समस्त पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में फेसबुक सेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

स्वास्थ्य 8921037210183033112
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list