Loading...

ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन का उपक्रम




स्वच्छता पखवाडा में सफाई कर किया वृक्षारोपण


नागपुर। ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन द्वारा एनसीसी नेवल यूनिट सदर में कार्यशाला का आयोजन किया गया एवं परिसर को स्वच्छ कर रंगरोगन किया गया. साथ ही इस परिसर में वृक्षारोपण किया गया और वृक्षारोपण की जवाबदारी एनसीसी नवल यूनिट के प्रशिक्षक को दी गई. 

परिसर के दीवारों को रंगरोगन कर सुविचार लिखे गए. इस कार्यक्रम में एनसीसी नवल यूनिट के विद्यार्थी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. स्वच्छता के बारे में कार्यशाला में संबोधन संस्था अध्यक्ष संदीप मानकर द्वारा किया गया. विद्यार्थियों को ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन द्वारा गुणवंत विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए गए. 

इस अभियान में एनसीसी नेवल यूनिट के लेफ्टिनेंट कमांडर  वरुण पिंपलापुरे, वीके राठौड़, अमित यादव, प्रवीण सोरते और अन्य अधिकारी उपस्थित थे. ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन के फाउंडर संदीप मानकर, दिनेश करमचंदानी, राहुल गवई, अनुराग बिसेन, अभिषेक धरनेधर, अनिकेत तकरखेड़े, भरत शाहू, गोपाल पेटकर,कौशिक, सुरेश गंदेवर, विक्रम रेड्डी, अमन कनोजिया, सचिन उइके, लष्मीकांत पडोले, रूपेश भोयर, अजय इंगोले, राहुल ठाकुर, नीरज कनोजिया, कपिल मोहड, शिवकुमार शाहू, श्रेष्ठ चौरसिया, पंकज त्रिवेदी, राहुल गवई, अनुराग नेवारे, राबज्योत सिंह बसीन, जयेश बेडेकर, मंगेश मेश्राम, संकेत तैय्वाड़े, करुण जैतवार, राजेश सावड़िया, गोविंद वैराले, मोनिका मोटवानी, किरण इंगोले, शिवम कानोजे, सचिन उइके, सरिता राजुरकर, मनोज करवतकर, ज्योत्सना कुरेकर, साहिल मेश्राम, विलास गायकवाड़, उमेश हेडाऊ आदि उपस्थित थे.
सामाजिक 4949177047628454558
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list