दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में परिचर्चा
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_44.html
जीवन के रंग (भाग 2) का फेसबुक पर लाइव प्रसारण
नागपुर। वर्तमान परिस्थिति में विद्यार्थियों का अपने लक्ष्य से दूर होने तथा अपने भावनाओं पर नियंत्रण ना रख पाने की समस्याओं को दूर करने हेतु आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में परिचर्चा का आयोजन किया गया।
साइकोथैरेपिस्ट, काउंसलर और मोटिवेशनल स्पीकर अनुष्का अमित करीरा तथा प्राचार्या तेजिंदर वेणुगोपाल के बीच Attractions and Distractions in adolsence (students) इस विषय पर परिचर्चा रही। अनुष्का ने संबंधित विषय पर विद्यार्थियों तथा पालको दोनों के नजरिए में भिन्नता के बारे में बताया।
बच्चों में आकर्षण होने से आने वाली समस्याओं तथा पालक एवं शिक्षकगण इस परिस्थिति से समायोजन कर एक आदर्श भूमिका निभाकर विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य की तरफ मोड़ सकते हैं यह विभिन्न उदाहरणों के द्वारा समझाया।
प्राचार्य तेजिंदर वेणुगोपाल ने सभी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को ना बदलते हुए उसे किस तरह प्राप्त किया जा सकता है इसके बारे में मार्गदर्शन किया। आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी, सचिव दीपा लालवानी, इंचार्ज वेद प्रकाश आर्य तथा समस्त पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में ऑनलाइन लाइव सेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।