Loading...

ग्राम सफाई कर दिया स्वछता का संदेश




सिंधु युवा शक्ति एवं आजाद युवा फोर्स का आयोजन


नागपुर। 2014 से निरंतर ग्राम स्वच्छता के अच्छे एवं सच्चे प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए सिंधु युवा शक्ति सामाजिक व बहुउद्देश्यीय संस्था, नागपुर एवं आज़ाद यूथ फोर्स के संयुक्त तत्वावधान में गाँव की सफाई की गयी एवं सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखते हुए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राव लेआउट वड़धामना, हिंगणा, नागपुर में एक शाम माँ भारती के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया. 

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की ओर जागरूक करते हुए कार्यक्रम स्थल को स्वच्छता संदेश रंगोली से सुसज्जित किया गया. शाम 7 बजे माँ भारती की तस्वीर पर माला अर्पण कर 9 देसी घी के दिये जलाए गए एवं कोरोना बीमारी मुक्त भारत के लिए सामूहिक  प्रार्थना की गयी. पूजा के पश्चात बच्चो के बीच अलपोहार का वितरण किया गया. 

इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान महेश भठेजा (अध्यक्ष सिंधु युवा शक्ति), अधिवक्ता.सुरेंद्र मिश्रा (अध्यक्ष सिंधु युवा शक्ति संस्था, नागपुर ग्रामीण), राजेश धनवानी, भरत पारवानी, अधिवक्ता सागर शुगवानी, दयाशंकर सिंग, विपिन अनेजा, प्रतिमा गोरले, धनराज वानखेडे की उपस्थिति रही. आज़ाद यूथ फोर्स, वड़धामना की ओर से कार्यक्रम के संचालन की बागडोर संभाली गयी. 

प्रतिमा राव, इंदु मिश्रा, श्वेता मिश्रा, भाव्या मिश्रा संजय राव, अधिवक्ता सुरेंद्र मिश्रा, सचिन भेंडे, संजय रेवतकर, कुंदन यादव, कपिल यादव, राकेश त्रिपाठी, गोविंदा माले, अशोक यादव, भेलैद्र भोंगाड़े, रवि क्षीरसागर, कमलेश चौधरी. अरविंद मिश्रा एवं  वड़धामना गाँव के समस्त बच्चो की भूमिका महत्वपूर्ण रही.
सामाजिक 3210970948437431229
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list