Loading...

दंपति ने संग संग कार्यक्रम में भरे रंग




रजनीगंधा के गायकों की संगीतमय पेशकश


नागपुर। प्रतिभाशाली गायक दंपति सुहास अंबुलकर और अर्चना अंबुलकर ने रोज रोज आंखो तले इस गीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों को खुश कर दिया जबकि महेश व भावना लालवानी इस दंपति जोड़ी ने मुकाबला, मुकाबला ओ लैला, ओ मेरी जान जैसे गीतों के साथ कार्यक्रम को और उंचाई ले गये। दंपति ने संग संग गाये ऐसे ही कुछ गीतों से कार्यक्रम में रंग भर दिये। 

रजनीगंधा म्यूजिक लिमिटेड का म्यूजिकल फेसबुक लाइव शो रविवार को आयोजित किया गया था। रजनीगंधा की निदेशक परिणीता मातुरकर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के प्रशांत मानकर सलाहकार थे। गायक महेश और भावना लालवानी मुख्य अतिथि थे, जबकि सुहास अंबुलकर, जसबीर सिंह ओबराय, प्रदीप गौर, तिलक सिंह ठाकुर, रमेश हिवले, प्रमोद अंधारे, अशोक बुरडे, रितेश सिंह, अर्चना अंबुलकर, मनप्रीत कौर ओबराय, धनश्री भगत इन गायकों ने कई लोकप्रिय गीतों का प्रदर्शन किया। 

सुहास और परिणीता ने कार्यक्रम की शुरुआत कितनी खुबसुरत ये कश्‍मीर इस गाने से की। परिणीता ने अन्य गायकों के साथ इक प्‍यार का नगमा है, ऐसी दिवानगी, इशारों इशारों में जैसे कई गीतों की प्रस्तुति दी। उभरती गायिका धनश्री भगत ने अशोक बुरडे के साथ तेरी उम्‍मीद तेरा इंतजार गीत प्रस्तुत किया और अपनी गायन प्रतिभा की झलक दिखाई। 

दर्शकों ने उसके प्रयासों की सराहना की। अन्य गायकों ने भी एक के बाद एक शानदार गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को संगीत की मेजवानी दी ।कार्यक्रम को सफल बनाने में धनश्री भगत का विशेष सहयोग रहा।
कला 5756383685806014575
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list