क्रिसमस के पावन पर्व पर शिव सेना ने की प्रार्थना
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_555.html
नागपुर। आज क्रिसमस पावन पर्व पर शिव सेना द्वारा बिशोप कॉटन चर्च, गड्डी गोदाम मे भगवान येशू की प्रार्थना कर पूजा अर्चना की गई व सभी आये हुए भगवान येशू के भक्तो मे सभी भाई बहनो को एकता के प्रति संदेश दिया गया भगवान येशू क्रिसमस दिन के उपलक्ष मे कार्यक्रम का आयोजन भारतीय विद्यार्थी सेना उत्तर विभाग प्रमुख रेमो फर्नांडिस, उपशहर प्रमुख विजय थामस इनके नेतृत्व में रखा गया,
प्रार्थना व पूजा अर्चना के लिये विशेष अतिथी शिव सेना दक्षिण पश्चिम विधान सभा संघटक प्रवीण बालमुकुंद शर्मा के हस्ते प्रार्थना, पूजा - अर्चना कर केक काटा गया व मिठाई बाटकर सभी आये हुए भगवान इशू भक्तो मे भगवान येशू से विधानसभा संघटक प्रवीण बालमुकुंद शर्मा ने प्रार्थना की।
हमे हमेशा एक दुसरे की सदभावना मान सन्मान व एकता के प्रति हर कोई व्यक्ति इसी प्रकार हर धर्म, हर समाज के कार्यक्रम में एकता का प्रतीक संदेश दे। कार्यक्रम मे उपस्थित शिवसेना के पदाधिकारी शिवसैनिक महिला आघाडी वह कार्यक्रम मे सभी भाई बहन को संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे शहर प्रमुख सचिन शर्मा, महिला आघाडी शहर प्रमुख मीना अडकणे, उपशहर प्रमुख पराग दामले, प्रीती लोखंडे, विभाग प्रमुख शांतनु लांजेवार, रजत चव्हाण, आनंद चव्हाण, टीना पोटे, राहुल लिल्लारे, सुशील उईके, राजु नक्षणे, आदि भाई, बहन उपस्थित थे।
