राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस का 'सम्मान माणुसकीचा' अभियान
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_684.html
गृहमंत्री के हाथों तृतीयपंथियों का किया सत्कार
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी युवती कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सक्षणा सलगर के मार्गदर्शन में 'सम्मान माणुसकीचा' अभियान राज्यभर में चलाया गया। इसके तहत समाज के कार्यरत तृतीयपंथियों का युवती कांग्रेस की ओर से सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्रक देकर सत्कार किया गया।
इस मौके पर नागपुर की विद्या कांबले, जो लोक अदालत की पैनल सदस्य, महाराष्ट्र की प्रथम व देश की दूसरी किन्नर न्यायाधीश हैं तथा सारथी ट्रस्ट के साथ सन् २००६ से जुड़कर सामाजिक कार्य कर रही हैं, उनका गृहमंत्री अनिल देशमुख के हाथों सत्कार किया गया।
इस मौके पर नागपुर शहर युवती कांग्रेस अध्यक्ष पूनम रेवतकर, योगिता ठाकरे, पूजा वालवटकर, निधि मुले, शहर राकांपा अध्यक्ष अनिल अहिरकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नूतन रेवतकर, प्रदेश महासचिव वर्षा शामकुले प्रमुखता से उपस्थित थे।
