शिक्षा का मुल्य...
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_774.html
आज के दौर मे शिक्षा का बहुत अधिक मुल्य है, जहां एक ओर बेहतरीन संस्कार इंसान को बेहतरीन जिंदगी दिलवाते हैं ठीक उसी तरह बेहतरीन और सही मार्गदर्शन के चलते शिक्षा का मुल्क समझने वाले व्यक्ति को एक कामयाब इंसान बनाती है।
शिक्षा के क्षेत्र का महत्व बताते हुए आज सभी पालकों और गुरुओं को जागरूक होते हुए सही तरीके से बच्चों का मार्गदर्शक बन उन्हें शिक्षा के मुल्यों से अवगत कराते हुए भविष्य के बेहतरीन होने की राह दिखानी चाहिये।ताकि वो सही मार्गदर्शन के चलते सही राह अपनाते हुए अपना बेहतर भविष्य निर्माण कर सके और जहान मे हर एक ऊंचें मुकामों को वो पा सके और ये सब संभव है हम पालकों और गुरुओं के द्वारा ही।
सर्वप्रथम बच्चों को किस तरह शिक्षा की रणनिती बनानी चाहिये,कैसे उन्हें अपनी दिनचर्या को अपनाना चाहिये, समय सीमा का किस तरह उपयोग कर दिन का सारा काम का एक निश्चित समय तय करके करने से किस कदर उन्हें सुविधा होगी बच्चे यदि अपने हर काम को समय के महत्व को देखते हुए करें तो उनके हर काम सरल होते चले जाऐंगे और वो समय के महत्व को भी समझ जाऐंगे।
समय जो कि ये बताता है की सही वक्त पे किया काम सफलता ही दिलवाता है उन्हें आज बड़े-बड़े नामचीन उद्योग पति,इंजनियर, डाक्टर आदि की जीवनि के बारे मे बताना चाहिये की कैसे उन्होंने समय, शिक्षा के मुल्य, संस्कारों को रखते हुए सफलता प्राप्त की हमें भी उसी तरह अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़ सफलता के हर एक मुकाम़ को पाना है बच्चे हों या बड़े सच सही मार्गदर्शन,समय का महत्व, शिक्षा का मूल्य और अच्छे संस्कार सदैव काम आते हैं। ये गांठ बांध लेनी चाहिये।
- वीना आडवानी
नागपुर, महाराष्ट्र
