Loading...

राकांपा मीडिया सेल ने नम आंखो से किया अभिवादन




नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी फोटो को माल्यार्पण कर। मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नम आंखो से अभिवादन किया और उनकी याद मे (जब तक सूरज चांद रहेगा बाबासाहेब आपका नाम रहेगा' अमर रहे अमर रहे बाबा साहेब अमर रहे') ऐसी नारेबाजी की 

जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया की बाबासाहेब आंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे बाबा साहेब का निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ उन्हें वर्ष 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया 

राष्ट्र के प्रति उनका योगदान बहुमूल्य और उल्लेखनीय है वे ऐसे व्यक्ति थे जो समय से आगे चला करते थे बाबासाहेब एक विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे उन्होंने मजदूर वर्ग और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और अभियान चलाए थे सामाजिक बुराइयों को दूर करने के उनके प्रयासों और उनके द्वारा शिक्षा को दिए गए मह्त्व का हम स्मरण करते हैं 

उनकी सोच और आदर्श हमे समानता पर आधारित समाज बनाने में मार्गदर्शक बने रहेंगे।
इस अवसर पे अधिवक्ता गुरप्रीत सिंग चंडोक, एसबी गोस्वामी, सुनीता खत्री, सुनील लव्हात्रे, हनी खेत्रपाल, मनोज पौनिकर, निशांत शंभरकर, विलास गजभिये, रामदास वानी, अमर कोचे, निखिल कोचे, मनीष वाघमारे, भावेश पांडे, सूरज मेश्राम, रजत उइके, वासु रोटके, पवन शर्मा, पिंटू पसेरकर प्रदीप हाथी हाथीबेड, दिलिप तांगडे, इत्यादि भारी संख्या में उपस्थित थे।
अभिवादन 7941847754114306197
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list