स्वच्छता अभियान चलाकर किया वृक्षारोपण
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_908.html?m=0
ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन का उपक्रम
नागपुर। ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन द्वारा साईं नगर सोमलवाडा स्थित गार्डन के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की सफाई की गयी. उपरांत आशीष फडणवीस द्वारा वृक्षारोपण किया गया. साथ ही लगाए हुए 20 पौधों का पालक तत्व उस परिसर के नागरिकों को दिया गया.
ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन और एजी एविरो इंफ़्रा प्रोजेक्ट इनके द्वारा संयुक्त अभियान लिया गया इस अभियान के अंतर्गत परिसर में फैला हुआ कचरा झाड़ियां और घास को साफ किया गया. साथ ही जेसीबी द्वारा परिसर समतल किया गया.
परिसर के नागरिकों द्वारा पौधे लगाए गए इस अभियान में लक्ष्मी नगर जोन के अधिकारी रामभाऊ तिडके का सहकार्य रहा. एजी एविरो प्रोजेक्ट के डॉ. समीर टोनपे, शशांक चौबे और यश सातपुते ने भी अपना योगदान दिया.
ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन के फाउंडर संदीप मानकर, दिनेश करमचंदानी, राहुल गवई, अनुराग बिसेन, अभिषेक धरनेधर, विक्रम रेड्डी, अमन कनोजिया, नीरज कनोजिया, कपिल मोहड, शिवकुमार शाहू, श्रेष्ठ चौरसिया, पंकज त्रिवेदी, राहुल गवई, अनुराग नेवारे, राबज्योत सिंह बसीन, जयेश बेडेकर, मंगेश मेश्राम, संकेत तैय्वाड़े, करुण जैतवार, सचिन उइके, भरत, मनोज करवतकर, ज्योत्सना कुरेकर, साहिल मेश्राम, विलास गायकवाड़, उमेश हेडाऊ और साई नगर के रहवासी आदि उपस्थित थे.
