Loading...

19 को श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव होगा संपन्न




नागपुर। शनिवार 19 दिसंबर को परंपरानुसार राम मंदिर, संतरा मार्केट परिसर में युग साकतेवासी रामकिकर उपाध्याय की प्रेरणा से स्थापित ४६ वां श्रीराम - जानकी विवाह महोत्सव विवाह - पंचमी के पवित्र दिवस पर संपन्न होगा। 

अयोध्या पक्ष का दायित्व भाऊराव एवं सपना वंजारी तथा जनकपुर पक्ष का दायित्व विश्वास एवं उषा खानोरकर निर्वहन करेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते समस्त वैवाहिक कार्यक्रम मंदिर परिसर में होंगे। पालकी में दूल्हा राम एवं लक्ष्मण बारात मंदिर से प्रारंभ होकर पीछे स्थित सत्संग भवन में विवाह स्थल पहुंचेगी। वहां प. द्वारकाप्रसाद तिवारी के आचार्यत्व में तुलसी - रामायण में वर्णित विवाह की रस्में पूजन, शांतिपाठ, अर्घ्यदान, गौरी - गणेश पूजन, पज्ञा पूजन - शखीचार, प्राणिग्रहन, कन्यादान, हवन, भांवर, सिंदूर दान, कोहबार, प्रश्न, प्रसाद भोग व आरती संपन्न होगी। 

बजारिया महिला समाज की  सखियों द्वारा प्रसंग के अनुकूल विवाह - गीत भी होंगे। प्रबंधक ट्रस्टी रामकृष्ण पोद्दार ने बताया कि श्रद्धालू मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम का आनंद लेने हेतु आमंत्रित है। महोत्सव की तैयारी व व्यवस्था हेतु सहयोगिजनों तथा श्रीराम सेवकों की सभा रविवार १८ दिसंबर को दोपहर ४ बजे मंदिर में होगी।
धार्मिक 5096229108755640057
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list