Loading...

उन्नयन फाउंडेशन का सफल हुआ देह दान कार्यक्रम



नागपुर। उन्नयन फाउंडेशन द्वारा देह दान और अंग दान का कार्यक्रम आयोजित किया गया.
जिसमें पहले ही दिन 50 से ज्यादा लोगों ने देह दान का प्रण लिया. इस कार्य की शुरुआत 86 वर्षीय सुनीता गंगवानी ने किया. उन्नयन की सेक्रेटरी मंगला साहू ने बताया कि इस परिवार की तरफ से पदमा गंगवानी द्वारा स्वयं यह प्रस्ताव लाया गया और उन्होंने सहपरिवार इस नेक कार्य की शुरुआत की. 

कार्यक्रम में सभी स्त्रियों ने अपने परिवारों के साथ हिस्सा लिया. उपाध्यक्ष कंचन शर्मा, कोषाध्यक्ष आर्य विघ्ने और राजश्री मंडलकर के द्वारा लोगों का मार्ग प्रशस्त किया गया. कविता शर्मा ने बताया कि अपने जीवन काल में सिर्फ माँ ही नया जीवन दे सकती है परंतु मरणोपरांत यह सौभाग्य सबको प्राप्त हो सकता है. 

संजय शर्मा, ज्योति देवतले, रंजना वाघाडे, मानसी ढगे, आरती, प्रवीण शेख, सलमा गनि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. संतु गुरनानी और सीमा गुरनानी ने भी कार्यक्रम में आकर लोगों को देह दान के लिए प्रेरित किया

उन्नयन की अध्यक्षा डॉ रुपिंदर कौर छतवाल ने कहा कि जिस शरीर को हम अपने जीवनकाल में इतना महत्व देते हैं तो उसे  मरणोपरांत नष्ट करना सही नहीं है. मरने के बाद भी इसकी उपयोगिता बनी रहे, यही भगवान द्वारा दिए गए इस शरीर का सही सम्मान है.

सामाजिक 3571991304227984745
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list