डॉ. नंदकिशोर भगत को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड 2020 - 2021
https://www.zeromilepress.com/2021/01/2020-2021.html
नागपुर। लॉ विभाग, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज और अर्जुन दास गुलाटी मेमोरियल सोसाइटी, ड्रॉइट पीनल ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी और पुरस्कार में डॉ. नंदकिशोर भगत को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड 2020 - 2021 प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के न्यायधीश सुनीत कुमार व न्यायाधीश नीरज तिवारी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. प्रो. संगीता श्रीवास्तव, राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी, प्रयागराज के कुलपति प्रो के. एन. सिंह, लॉ विभाग के प्रमुख प्रो. जय सिंह, ड्रोइट पीनल ग्रुप के चेयरमैन गौरव गुलाटी की प्रमुख उपस्थिति में यह अवार्ड प्राप्त हुआ।
डॉ भगत ने अवार्ड हेतु मेरा चयन करने और पुरस्कृत करने हेतु इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज और अर्जुन दास गुलाटी मेमोरियल सोसाइटी, ड्रॉइट पीनल ग्रुप का आभार माना है।
