Loading...

24 घंटे पानी देने और बिल दर कम करने दीया धरना



नागपुर। संविधान चौक पर नागपुर शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने नागपुर महानगरपालिका  द्वारा विदेशी  निजी कंपनी ocw को पानी देखरेख,वितरण, शुद्धिकरण का ठेका रद्द करने रोजाना 24 घंटे पानी देने और  पानी बिल के दर कम करने हेतु धरना आंदोलन दिया। संयोजक वेदप्रकाश आर्य, अनिल अहिरकर, दुनेश्वर पेठे ने बताया कि नागपुर शहर में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी और पूर्व मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि नागपुर महानगरपालिका के जलप्रदाय विभाग के अधिकारी कर्मचारी काम नही करते है इसलिए पानी का निजीकरण करना आवश्यक है।  


नागपुर शहर में पानी के देखरेख, वितरण और जल शुद्धिकरण का ठेका OCW निजी कंपनी को 2012 में दिया गया था इस कंपनी को 2017 तक सम्पूर्ण नागपुर शहर में 24 घंटे पानी प्रत्येक घर मे देना था आज 2021 शुरू हो चुका है परंतु आज भी नागपुर शहर में मुश्किल से एक आधा घंटा भी पानी नहीं मिलता है, कई इलाकों में टैंकर के माध्यम से पानी वितरण किया जाता है। 


नागपुर में 24 घंटे पानी देने की बात कहकर श्री नितिन गडकरी और श्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरे देश मे गलत प्रचार कर चुनाव में लोगों की सहानभूति और कई पदक प्राप्त किये। परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। 2010 में महानगरपालिका जब स्वयं पानी की देखरेख, वितरण का कार्य करती थी तो मनपा 2010 - 2011 में 3 करोड़ फायदे में थी और नागरिको से पानी शुल्क 5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से  लिया जाता था , परंतु 2012 से मनपा ने निजी कंपनी OCW को पानी वितरण का ठेका दिया है तबसे पानी के दर प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत बढ़ाये जाते है आज पानी का शुल्क ग्राहकों  से 8.13 रुपये प्रति यूनिट से लिया जाता  है आज मनपा प्रतिवर्ष करीब 100 करोड़ रुपये से नुकसान में है अभी तक मनपा 7 वर्षों में 700 करोड़ रुपये नुकसान उठा चुकी है। 


अगर मनपा पानी वितरण , देखरेख का काम स्वयं चलाती तो आज मनपा की आय भी बढ़ती थी उससे लोगों को नियमित पानी भी मिलता था जो पानी दर निजी कंपनी को खुश करने के लिए प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत रेट बढ़ाये जाते है वह भी नही बढ़ाने पडते थे और नागपुर की जनता को कम पैसे पानी मिलता था। इस प्रकार भाजपा ने साजिश रचकर निजी कंपनी को 25 वर्षो का ठेका देकर 8 वर्षों में 1500 करोड़ का मनपा का नुकसान करके बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है,हमारे खून पसीने की कमाई के पैसे का भाजपा ने दुरुपयोग कर रहे है।    

नागपुर शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का शिष्टमंडल करीब 10 दिन पूर्व पानी के रेट कम करने, nesl ने 1500 करोड़ का भ्र्ष्टाचार, 24 घंटे पानी के लिए मिला था उन्होंने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया था कि वे इसकी जांच कराएंगे और लिखित में जानकारी देंगे अभी तक चर्चा के लिए उनका कोई भी संदेश नहीं आया है इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है जब तक नागपुर में 24 घंटे पानी और पानी की दर कम नहीं कि जाति टैब तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का श्रृंखलाबद्ध तरीके से सम्पूर्ण नागपुर शहर में आंदोलन किया जाएगा। जब तक 24 घंटे पानी नहीं, तब तक आंदोलन वापस नहीं। 

सयोजक वेद प्रकाश आर्य थे. इस अवसर पर  अनिल अहिरकर,  दुनेश्वर पेठे, प्रशांत पवार, बजरंग सिंह परीहार, प्रकाश गजभिये, जानबाजी मस्के, दिलीप पणकुले, वर्षा श्यामकुळे, श्रीकांत शिवणकर, अशोक काटले, लक्ष्मी ताई सावरकर, विशाल खांडेकर, शैलेश पांडे, रवींद्र इटकेलवार, शैलेंद्र तिवारी, रवी पराते, नूतन रेवतकर, लीलाताई शिंदे, चरणजीत सिंग चौधरी, महेंद्र भांगे, सुरेश करणे, सुनील लांजेवार,  साजिद अली, प्रज्ञा शीला घाटे, संजय तिवारी, राजेश तिवारी, प्रमिला टेंभेकर, मेहबूब पठाण, अजहर पटेल,तौसीक शेख, राकेश बोरीकर, सुफी टायगर, अनिल बोकडे, बडी संख्या मे राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ते मौजूद थे.

आन्दोलन 5717310448051906451
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list