Loading...

ऑनलाइन क्लास में बच्चों को सिखाये परिवहन के नियम



नागपुर। जिंजर मॉल के बाजू में स्थित लर्निंग रूट्स किंडरगार्डन में बच्चों को ऑनलाइन कक्षा में परिवहन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी.  जिसमें बच्चो को परिवहन के सभी माध्यमों के बारे में बताया और सड़क परिवहन के सभी नियमो और इसकी गंभीरता को समझाया। बच्चो ने ऑनलाइन कक्षा में इस विषय को पढ़ने में बहुत रुचि दिखाई और बड़े उत्साह के साथ परिवहन विषय को समझा। 

लर्निंग रूट्स किंडरगार्डन की निदेशक राखी कुकरेजा, प्रधानाध्यापिका कोमल खूबचंदानी व केंद्र प्रमुख सुमित खूबचंदानी के मार्गदर्शन में यह संपन्न हुआ। राखी कुकरेजा ने अपने मार्गदर्शन में बच्चों को सदैव यातायात के नियमों का पालन करने से संबंधित विचार रखे. नियमो का पालन न करने पर होने वाली दुर्घटनाओं की भी सविस्तार जानकारी साझा की गयी.

शिक्षा 8509313174934017019
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list